Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका

Kal Ka Match Kon Jeeta: वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ़्रीकी टीम को मुकाबले में आउटप्ले कर दिया। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों के बड़े हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका की वनडे में सबसे बड़ी हार है।

टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। रोहित शर्मा और गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 24 गेंदों में 40 रनों की धाकड़ पारी खेली। गिल 23 रन बनाकर आउट हो गए।

kal ka match kaun jeeta

विराट कोहली ने धाकड़ बैटिंग की और वनडे में अपना 49वां शतक जड़कर सचिन के कीर्तिमान को बराबर कर दिया। कोहली के अलावा टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर के बल्ले सभी अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। वह 77 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 5 विकेट पर 326 रनों का शानदार स्कोर हासिल किया।

जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की पारी पूरी तरह से बिखर गई। सिराज ने डी कॉक को आउट करते हुए अफ़्रीकी टीम का विकेट पतन शुरू किया था लेकिन बाद में जडेजा ने मोर्चा संभालते हुए एक के बाद एक विकेट हासिल किये और दक्षिण अफ्रीका को चारों खाने चित कर दिया।

जडेजा ने कुल 5 विकेट अपने नाम किये। दक्षिण अफ्रीका की टीम 83 के कुल स्कोर पर ही आउट हो गई। टीम इंडिया ने लगातार आठवीं बार जीत हासिल की। टीम इंडिया ने इससे पहले साल 2003 में भी इसी तरह लगातार आठ बार जीत दर्ज की थी। नौवां मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ जीतकर भारतीय टीम नया कीर्तिमान बना सकती है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+