Kal Ka Match Kon Jeeta 22 Feb: कल का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका

Kal Ka Match Kon Jeeta: टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखते हुए शानदार जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 187 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में भारतीय टीम महज 111 रनों पर ढेर हो गई। सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया की राह मुश्किल हो गई।

टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने बैटिंग करने का फैसला लिया। शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। कप्तान एडेन मार्करम (4) और क्विंटन डी कॉक (6) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने मोर्चा संभाला और भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मिलर ने मात्र 35 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 63 रनों की धुआंधार पारी खेली।

kal ka match kon jeeta

ब्रेविस ने भी 29 गेंदों में 45 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स की 24 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह को 2 सफलताएं मिलीं।

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन शून्य पर आउट हो गए, जबकि अभिषेक शर्मा भी 15 रन बनाकर चलते बने। तिलक वर्मा (1) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (18) भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

मध्यक्रम में शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रन (37 गेंद) बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। हार्दिक पांड्या (18) और वाशिंगटन सुंदर (11) ने संघर्ष की कोशिश की, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के आगे पूरी टीम 18।5 ओवरों में 111 रनों पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। केशव महाराज को 3 और कॉर्बिन बॉश को 2 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+