Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20
Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहांसबर्ग में तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला खेला गया टीम इंडिया ने इस मैच में 106 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त कर दी।
भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला था। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आगे से लीड करते हुए बल्लेबाजी में रंग जमा दिया। सूर्या ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना चौथा शतक जड़ते हुए टीम इंडिया का स्कोर 7 विकेट पर 201 रनों तक पहुंचा दिया।

टॉस जीतकर मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद जायसवाल और सूर्या ने धाकड़ भागीदारी की। यशस्वी जायसवाल 60 रन बनाकर आउट हुए। सूर्या ने 56 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के जड़े, इस तरह टीम इंडिया ने 201 का स्कोर हासिल किया।
जवाब में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम की खराब शुरुआत रही और टीम अंत तक सम्भल ही नहीं पाई। बड़े चेज का दबाव मेजबान टीम के ऊपर देखने को मिला। पूरी अफ्रीकी टीम 95 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने सीरीज बचा ली।
भारतीय टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी कुलदीप यादव ने की। उन्होंने 17 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया। उनके अलावा जडेजा ने भी 2 विकेट अपने नाम किये। भारतीय स्पिनरों के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज परेशानी में दिखे। अफ्रीका के लिए मिलर ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली, मार्करम ने 25 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications