Kal Ka Match Kon Jeeta, कल का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे

Kal Ka Match Kon Jeeta: दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच मंगलवार को दूसरा वनडे मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। अफ्रीकी टीम ने पिछले मैच में मिली पराजय का बदला ले लिया। भारतीय टीम को इस मुकाबले में 8 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। ऋतुराज गायकवाड़ 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। उनके बाद तिलक वर्मा भी 10 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

kal ka match kaun jeeta

मुश्किल स्थिति में साई सुदर्शन और केएल राहुल ने टीम को संभाला। सुदर्शन ने लगातार दूसरे वनडे मैच में फिफ्टी जड़ी और 62 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा कप्तान केएल राहुल ने भी 56 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम 211 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर ने 3 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए अफ्रीकी ओपनरों ने ही रंग जमा दिया। रीजा हेंड्रिक्स और टोनी डी जोरजी ने मिलकर पहले विकेट के लिए कुल 130 रन जोड़े। हेंड्रिक्स 52 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन जोरजी ने शतक जमाया। वह 119 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे और अफ्रीका ने 2 विकेट पर 215 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सीरीज अब 1-1 से बरबार हो गई है, अंतिम मुकाबला निर्णायक रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+