Kal Ka Match Kon Jeeta 23 Feb: कल का मैच कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
Kal Ka Match Kon Jeeta: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में टीम इंडिया ने धमाल मचा दिया और पाक को बुरी तरह पराजित कर दिया। भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली।
टॉस मोहम्मद रिजवान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जो गलत साबित हो गया। पाक ओपनर बाबर आज़म महज 23 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद इमाम उल हक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, वह 10 रन बनाकर रन आउट हो गए।

मुश्किल स्थिति में पाक कप्तान रिजवान ने सऊद शकील के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। शकील ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया लेकिन 62 के निजी स्कोर पर हार्दिक पांड्या की गेंद पर चलते बने। रिजवान को अक्षर पटेल ने 46 पर बोल्ड कर दिया।
इसके बाद पाकिस्तान ने कुछ विकेट गंवाए। निचले क्रम से खुशदिल शाह ने प्रयास किया और 38 रनों की पारी खेली। अंतिम ओवर तक पाकिस्तानी टीम 241 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके। 2 विकेट हार्दिक पांड्या को मिले।
जवाबी पारी में खेलते हुए भारत ने रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया। वह 20 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। वहां से शुभमन गिल और विराट कोहली ने मिलकर स्कोर 100 तक पहुंचा दिया। गिल 46 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
बाद में कोहली का साथ देने के लिए श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। दोनों ने शतकीय भागीदारी की। कोहली फिफ्टी जड़कर खड़े रहे और श्रेयस अय्यर 56 के निजी स्कोर पर चलते बने। पांड्या 8 के स्कोर पर चलते बने। कोहली अपने शतक के करीब पहुंच गए। टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए उन्होंने 96 के स्कोर से चौका जड़ा। अपना 51वां शतक पूरा कर लिया और टीम को जीत भी दिला दी।भारत ने 43वें ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। पाक टीम अब सेमीफाइनल से लगभग बाहर है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications