Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया फाइनल
Kal Ka Match Kon Jeeta: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में हार के साथ ही भारतीय टीम के करोड़ों फैन्स का दिल टूट गया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी मायूस नज़र आए। रोहित शर्मा काफी उदास भी दिखे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। भारतीय ओपनर गिल 4 रन बनाकर चलते बने। रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों का सामना कर 47 रनों की शानदार पारी खेली।

टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर खास नहीं कर पाए। वह 4 रन बनाकर आउट हुए। कोहली और केएल राहुल ने मिलकर धाकड़ बैटिंग की। कोहली ने 54 रनों की पारी खेली। उनके अलावा राहुल ने 66 रन बनाए अन्य सभी खिलाड़ी फ्लॉप हो गए। टीम इंडिया 240 रन बनाकर आउट हो गई।
जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही। 3 विकेट ऑस्ट्रेलिया ने 47 के कुल स्कोर तक गंवा दिए थे। यहाँ से धीरे-धीरे रन बनाते हुए ट्रेविस हेड और लाबुशेन ने एक बड़ी शतकीय भागीदारी की। लाबुशेन अपना शतक जड़ने के बाद 137 रन पर आउट हुए।
लाबुशेन ने अर्धशतकीय पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 241 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वर्ल्ड कप में छठी बार खिताबी जीत दर्ज की है। भारतीय टीम लगातार 10 मैच जीतने के बाद फाइनल में पराजित हो गई।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।












Click it and Unblock the Notifications