Kal Ka Match Kon Jeeta 27 April: कल का मैच कौन जीता- दिल्ली vs आरसीबी
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में कल का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच खेला गया, इस मुकाबले में आरसीबी ने धमाकेदार गेम का प्रदर्शन किया और 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस सीजन अपनी सातवीं जीत दर्ज करने के बाद आरसीबी ने अंक तालिका में पहला स्थान बना लिया है। आरसीबी के लिए विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने अर्धशतकीय पारियां खेली।
टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लेने के बाद आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर अभिषेक पोरेल को 28 रनों के निजी स्कोर पर आउट करते हुए वापस भेज दिया। यहाँ से फाफ डू प्लेसी 22 और करुण नायर 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए और टीम की स्थिति खराब होने लगी। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल भी 15 रन बना आउट हो गए।

केएल राहुल ने धीमी गति से खेलते हुए 39 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली और टीम को सहरा प्रदान करने का पूरा प्रयास किया। उनके बड़ा स्टब्स ने 18 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली, तब दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 8 विकेट पर 162 तक पहुंचा। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर ने 3 और हेजलवुड ने 2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए आरसीबी की शुरुआत भी बेहद खराब रही। ओपनर बल्लेबाज जैकब बेथल 12 रन बना चलते बने, उनके बाद देवदत्त पडीक्कल बिना खाता खोले आउट हुए और रजत पाटीदार 6 रन बनाकर रन आउट हुए। इस तरह स्कोर 26/3 हो गया और दिल्ली मजबूत स्थिति में थी।
यहाँ से कोहली और क्रुणाल पांड्या दोनों ने जिम्मेदारी से बैटिंग की। कोहली धीमे रहे और पांड्या तेज खेले। चौथे विकेट के इए इनके बीच शतकीय भागीदारी हुई और मुकाबले का रुख पलट गया। कोहली ने इस सीजन छठी फिफ्टी जमाई और सूर्यकुमार यादव से ऑरेंज कैप छीन ली। वह 47 गेंद में 51 रन बना आउट हुए।
उधर क्रुणाल पांड्या भी फिफ्टी जड़कर खेलते चले गर और 47 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए। टिम डेविड ने नाबाद 19 रनों की पारी खेली। आरसीबी ने 9 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। सातवीं जीत से 14 अंकों के साथ आरसीबी टेबल टॉपर बन गई। अब एक मैच और जीतने पर प्लेऑफ़ पक्का है।












Click it and Unblock the Notifications