Kal Ka Match Kon Jeeta 28 Mar: कल का मैच कौन जीता- चेन्नई vs आरसीबी
Kal Ka Match Kon Jeeta: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में खेला गया मुकाबला आरसीबी के लिए यादगार रहा। रजत पाटीदार की टीम ने इस मुकाबले में इतिहास रच दिया और चेन्नई सुपर किंग्स को धूल चटाने का काम किया। महेंद्र सिंह धोनी ने अंत में में 2 छक्के जड़े लेकिन इससे कुछ नहीं हुआ।
टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। आरसीबी के ओपनर फिल साल्ट और कोहली ने मिलकर पहले विकेट के लिए 45 रनों की भागीदारी कर डाली। इस बीच साल्ट 16 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए।

उनके बाद देवदत्त पडीक्कल के बल्ले से 27 रनों की पारी देखने को मिली। कोहली धीमा खेले और 30 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए। इन सबके बीच आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का बल्ला काफी चला और वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। रजत ने 32 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।
अंतिम समय में टिम डेविड ने भी अपना कमाल दिखाया। वह 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 8 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस तरह आरसीबी का स्कोर 7 विकेट पर 196 रनों तक पहुँच गया। चेन्नई के लिए नूर अहमद ने 3 और पथिराना ने 2 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए चेन्नई ने राहुल त्रिपाठी (5) और गायकवाड़ (0) के विकेट गंवाए। इससे दबाव बढ़ गया। रचिन रविन्द्र क्रीज पर थे लेकिन दूसरी तरफ से विकेट गिरते चले गए। इसके बाद रविन्द्र खुद भी 31 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन बना चले गए। शिवम दुबे ने 19 रन बनाए।
यहाँ से हार तय हो गई थी और चेन्नई सुपर किंग्स की आवश्यक रन रेट 27 रन प्रति ओवर चली गई। जडेजा 19 गेंदों में 25 रन बनाकर चलते बने और धोनी 7 विकेट गिरने पर खेलने आए और अंतिम ओवर में दो छक्के जड़कर दर्शकों का मनोरंजन कर दिया। वह 16 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों से 30 रन बना नाबाद लौटे लेकिन टीम को 50 रनों से हार मिली। 17 साल बाद आरसीबी ने चेन्नई को उनके किले में घेरकर मारा। हेजलवुड ने आरसीबी के लिए 3 विकेट झटके। इस सीजन आरसीबी की यह लगातार दूसरी जीत है।












Click it and Unblock the Notifications