Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- चेन्नई vs पंजाब किंग्स
Kal Ka Match Kon Jeeta: लखनऊ सुपर जायंट्स और केकेआर के बीच मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला गया। इसमें लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए इतना बड़ा स्कोर बना दिया था कि लखनऊ को चेज करने में मुश्किल हुई और बड़े अंतर से हार झेलनी पड़ी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के मैच में चेन्नई ने जीत दर्ज की।
टॉस जीतने के बाद केएल राहुल ने केकेआर को बैटिंग करने के लिए बुलाया और यही गलत फैसला हो गया। केकेआर के ओपनर बल्लेबाज सुनील नारायण और फिल साल्ट ने मिलकर धमाका करते हुए पहले विकेट की साझेदारी में 61 रन जोड़े। इसके बाद साल्ट 32 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने।

सुनील नारायण एक छोर पर टिके और उनको जोड़ीदार के रूप में अंगकृष रघुवंशी मिले। दोनों ने मिलकर स्कोर 140 तक पहुंचा दिया। नारायण दुर्भाग्य से अपना शतक बनाने से चूक गए। वह 39 गेंदों का सामना करते हुए 81 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गए।
अंगकृष ने 32 और आंद्रे रसेल ने 12 रन बनाए। रिंकू सिंह को जलवा दिखाने का मौका मिला था लेकिन वह इसका लाभ उठाने में नाकाम रहे। रिंकू ने 16 रनों की पारी खेली। श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने क्रमशः 23 और 25 रन बनाकर केकेआर को 6 विकेट पर 235 रनों तक पहुंचा दिया।
जवाब में खेलते हुए लखनऊ की बैटिंग बिखर गई। केएल राहुल ने 25 और मार्कस स्टोइनिस ने 36 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। हर्षित राणा ने 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लेते हुए केकेआर को 98 रनों से जीत दिला दी। केकेआर अंक तालिका में अब टॉप टीम है।
डबल हेडर के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। वहां चेन्नई ने जीत दर्ज कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 9 विकेट पर 167 रन बनाए। जडेजा के बल्ले से 43 रन आए। जवाब में खेलते हुए पंजाब 9 विकेट पर 139 रन तक सीमित रही और मैच गंवा दिया। चेन्नई के लिए जडेजा ने 20 रन देकर 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications