Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- चेन्नई vs केकेआर
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में सोमवार का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के बीच खेला गया। केकेआर की टीम इस मैच में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रही। चेन्नई सुपर किंग्स ने घरेलू मैदान पर इस सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज करते हुए केकेआर को हरा दिया।
केकेआर की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लीर मैदान पर उतरी और ओपनर बल्लेबाज फिलिप साल्ट का विकेट गंवा दिया। वह अपना खाता खोले बगैर ही आउट होकर चले गए। इसके बाद सुनील नारेन और अंगकृष रघुवंशी ने अर्धशतकीय भागीदारी की। दोनों क्रमशः 27 और 24 रन बनाकर आउट हो गए।

यहाँ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला लेकिन उनका बल्ला काफी धीमा रहा। अय्यर 34 रनों के स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज टिककर तूफानी बैटिंग नहीं कर पाया और केकेआर की पारी 9 विकेट पर 137 रनों के मामूली स्कोर पर सिमट गई। रविन्द्र जडेजा ने चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए चेन्नई भी अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही और ओपनर बल्लेबाज रचिन रविन्द्र महज 15 रन बनाकर आउट हो गए। अयाह्स इ रुतुराज गायकवाड़ और डैरिल मिचेल ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों स्कोर 97 रन तक लेकर चले गए। इसके बाद मिचेल 25 रन बनाकर आउट हो गए।
गायकवाड़ अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद भी क्रीज पर खड़े रहे। उनके साथ खेल रहे शिवम दुबे ने तहलका मचा दिया। दुबे ने धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 18 गेंद में 3 छक्कों और 1 चौके से 28 रन बनाए। गायकवाड़ ने नाबाद 67 रन जड़े और चेन्नई ने अठारहवें ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications