Kal Ka Match Kon Jeeta 9 Sep: कल का मैच कौन जीता- अफगानिस्तान vs हांग कांग

Kal Ka Match Kon Jeeta 9 Sep: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का आगाज़ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अफगानिस्तान ने जीत के साथ की। अफगानिस्तान ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में हराते हुए मुकाबले को अपने नाम किया। टूर्नामेंट के पहले मैच के दौरान अफगानिस्तान और हांगकांग दोनों ही टीम के खिलाड़ी अपना बेस्ट प्रदर्शन देते हुए नजर आए।

हांग कांग को मिली बड़ी हार (Kal Ka Match Kon Jeeta 9 Sep)

टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन बनाए। इस तरह हांगकांग को जीत के लिए 189 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला। जिसके जवाब में हांगकांग की टीम 100 का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकी। हांग कांग की टीम 20 ओवर में महज 94 रन ही बना सकी और 94 रन से अफगानिस्तान ने अपने नाम कर लिया।

Kal Ka Match 1

अफगानिस्तान की शुरुआत रही खराब

पारी की शुरुआत अफगानिस्तान के लिए अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का बल्ला नहीं चला और वह केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद इब्राहिम जादरान भी महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस तरह टीम ने 26 रन तक अपने दो अहम विकेट गंवा दिए। यहां से अफगानिस्तान दबाव में आ गई थी, लेकिन सेदिकुल्लाह अटल और मोहम्मद नबी ने टीम को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। नबी ने 33 रन की तेज पारी खेली, लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके।

अटल और ओमरजई की धमाकेदार साझेदारी

अफगानिस्तान की पारी का सबसे आकर्षक पहलू रहा सेदिकुल्लाह अटल और अजमातुल्लाह ओमरजई की साझेदारी। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 82 रन जोड़े और मैच का रुख अफगानिस्तान के पक्ष में मोड़ दिया। ओमरजई ने मात्र 21 गेंदों पर 53 रन ठोक दिए, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल थे। हालांकि, अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद वह आउट हो गए। दूसरी ओर, सेदिकुल्लाह अटल ने एक छोर थामे रखा और 73 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। कप्तान राशिद खान भी 3 रन बनाकर उनके साथ नाबाद लौटे।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, गुलबदिन नईब, अजमातुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नईब, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी।

हांगकांग: जीशान अली (विकेटकीपर), बाबर हयात, अंशुमान राथ, कल्हान चल्लू, निजाकत खान, एजाज खान, किनचित शाह, यासिम मुर्तजा (कप्तान), आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल, एहसान खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+