Kal Ka Match Kon Jeeta 30 November: कल का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Kal Ka Match Kon Jeeta: रांची में खेले गए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 17 रनों से रोमांचक जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने जमकर बल्लेबाजी की।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी के नायक एक बार फिर विराट कोहली रहे, जिन्होंने अपनी क्लास और अनुभव का प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन 135 रन (120 गेंद) बनाए, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे। कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक जमाया।

शतक के जश्न के दौरान एक उत्साही प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस आया और कोहली के पैरों में गिर गया, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत बाहर निकाला। रोहित शर्मा (57) और केएल राहुल (60) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को मजबूती से समर्थन किया।
350 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने जबरदस्त संघर्ष किया। शीर्ष क्रम जल्दी ढहने के बाद, मैथ्यू ब्रीत्जके (72 रन), मार्को यानसेन (70 रन) और कॉर्बिन बॉश (67 रन) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। बॉश ने टीम को लगभग जीत दिला दी थी लेकिन वह आउट हो गए और टीम इंडिया ने 17 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में स्पिनर कुलदीप यादव (4/68) ने मार्को यानसेन और मैथ्यू ब्रिट्जके के महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ा। वहीं, युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा (3/62) ने शुरुआती ओवरों में क्विंटन डी कॉक समेत दो विकेट लेकर प्रोटियाज टीम को शुरुआती झटके दिए। दक्षिण अफ्रीकी टीम 49.2 ओवरों में 332 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications