Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- दिल्ली vs हैदराबाद
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में लगातार दूसरी जीत हासिल की। सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 18.4 ओवर में 163 रन बनाकर आल आउट हो गई। इसके बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली के बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को 16 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बनाकर हासिल कर लिया।
फाफ डुप्लेसिस ने जड़ा अर्धशतक
दिल्ली की ओर से फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशतक की शानदार पारी खेली, जिससे टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा जैक फ्रेजर मैकगर्ग और अभिषेक पोरेल ने भी बल्ले से योगदान दिया और टीम को जीत दिलाने में मदद की। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने दिल्ली के बल्लेबाजों को रोकने की कोशिश की। लेकिन कम रन होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सके।

हैदराबाद की लगातार दूसरी हार
सनराइजर्स हैदराबाद की यह लगातार दूसरी हार है, जिससे टीम का मनोबल प्रभावित हो सकता है। इससे पहले उसे लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद के लिए यह चिंता का विषय हो सकता है। हैदराबाद को अब अपना अगला मुकाबला केकेआर के खिलाफ खेलना है। जिसके खिलाफ हैदराबाद ने पिछले सीजन का फाइनल मैच खेला था।
दिल्ली कैपिटल्सः जैक फ्रेजर मैकगर्ग, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयरः करुण नायर, अशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, डेनोवान फरेरा, त्रिपुराना विजय।
सनराइजर्स हैदराबादः ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयरः सचिन बेबी, ईशान मलिंगा, सिमरजीत सिंह, एडम जैम्पा, वियान मुल्डर।












Click it and Unblock the Notifications