Kal Ka Match Kon Jeeta 28 Feb: कल का मैच कौन जीता- अफगानिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया

Kal Ka Match Kon Jeeta 28 Feb: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। इससे दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गए। अब ऑस्ट्रेलिया के 4 अंक हो गए हैं, और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है। वहीं, अफगानिस्तान के पास 3 अंक हैं, जिससे उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना कम हो गई है, और उसे अगले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

अफगानिस्तान ने बनाए 273 रन (Kal Ka Match Kon Jeeta 28 Feb)

अफगानिस्तान के कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सेदिकुल्लाह अटल और अजमातुल्लाह ओमरजई के अर्धशतकों की बदौलत अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 274 रनों का लक्ष्य रखा। सेदिकुल्लाह ने 95 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 85 और ओमरजई ने 63 गेंदों पर एक चौका और पांच छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली।

Kal Ka Match Kon Jeeta 1

अफगानिस्तान के पास बची है उम्मीद

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी में बेन ड्वारशुइस ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके, जबकि स्पेंसर जॉनसन और एडम जैम्पा ने दो-दो विकेट लिए। नाथन एलिस और ग्लेन मैक्सवेल ने भी एक-एक विकेट हासिल किया, जिससे अफगानिस्तान की टीम पर दबाव बढ़ा और वे ज्यादा रन बनाने में कामयाब नहीं हो सके। अफगानिस्तान के पास अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बना हुआ है।

ट्रेविस हेड ने जड़ा अर्धशतक

ट्रेविस हेड ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने वनडे करियर का 17वां अर्धशतक पूरा किया। यह पारी बेहद महत्वपूर्ण रही, क्योंकि अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान ने हेड का एक कैच छोड़ा था, जो उनके लिए एक बड़ा जीवनदान साबित हुआ। हेड ने इस मौके को पूरी तरह से भुनाया और पिच पर जमकर बल्लेबाजी की, जिससे ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज शुरुआत की।

ऑस्ट्रेलियाः मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, स्पेंसर जॉनसन।

अफगानिस्तानः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमातुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमातुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नईब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+