Kal Ka Match Kon Jeeta 25 April: कल का मैच कौन जीता- चेन्नई vs हैदराबाद

Kal Ka Match Kon Jeeta 25 April: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए प्वाइंट्स टेबल पर भी छलांग मारी है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब 8वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई का प्रदर्शन एक बार फिर निराशाजनक रही और वह अभी भी 10वें स्थान पर मौजूद है। हैदराबाद को जीत के लिए 155 रनों की जरूरत थी जिसे टीम ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

हर्षल पटेल की घातक गेंदबाजी (Kal Ka Match Kon Jeeta)

हर्षल पटेल की शानदार गेंदबाजी के कारण सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को महज 154 रन के स्कोर पर रोक दिया। यह साल 2019 के बाद पहली बार था जब चेन्नई सुपर किंग्स अपने घर यानी एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑलआउट हो गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम को हैदराबाद के गेंदबाजों ने बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं दिया।

Kal Ka Match 1

डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली 42 रनों की पारी

चेन्नई के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद बाकी बल्लेबाज नहीं टिक सके। हैदराबाद की गेंदबाजी में हर्षल पटेल का जादू चला, जिन्होंने चार विकेट झटके और चेन्नई की बल्लेबाजी को पूरी तरह से धराशायी कर दिया। पैट कमिंस और जयदेव उनादकट ने भी क्रमशः दो-दो विकेट लेकर चेन्नई के बल्लेबाजों को और दबाव में डाला। मोहम्मद शमी और कामिंदु मेंडिस को एक-एक सफलता मिली, जिससे चेन्नई का स्कोर और कम हो गया।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: ट्रेविस हेड, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।

चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुड्डा, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+