Kal Ka Match Kon Jeeta 24 March: कल का मैच कौन जीता- दिल्ली vs लखनऊ

Kal Ka Match Kon Jeeta 24 March: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मैच में लखनऊ के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। आशुतोष शर्मा की अर्धशतकीय पारी ने टीम के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया और इस जीत के साथ दिल्ली ने अपनी शुरुआत धमाकेदार तरीके से की। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया, लेकिन दिल्ली ने अंत तक संघर्ष करते हुए एक विकेट से मैच जीत लिया।

दिल्ली ने हासिल की जीत (Kal Ka Match Kon Jeeta 24 March)

निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने लखनऊ के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। लेकिन दिल्ली के बल्लेबाजों ने खासकर अंत में जबरदस्त प्रदर्शन किया। मैच में अंत तक सस्पेंस बना रहा और दिल्ली ने फिनिशिंग टच देते हुए जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए।

Kal Ka Match 1

समीर रिजवी से हुई बड़ी गलती

दिल्ली कैपिटल्स के युवा खिलाड़ी समीर रिजवी से मैच के दौरान एक भारी गलती हो गई। सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर समीर रिजवी ने गली पर पूरन का आसान सा कैच छोड़ दिया। जीवनदान मिलने के बाद पूरन ने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। विपराज निगम की गेंद पर पूरन ने लगातार दो छक्के लगाने में सफलता हासिल की। 5वीं गेंद पर पूरन को जीवनदान मिला। समीर रिजवी ने उनका आसान कैच गिरा दिया।

दिल्ली कैपिटल्स: जैक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नलकंडे।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: एम सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+