Kal Ka Match Kon Jeeta 23 Dec: कल का मैच कौन जीता- भारत vs श्रीलंका
Kal Ka Match Kon Jeeta 23 Dec: विशाखापत्तनम के मैदान पर भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच एकतरफा रहा। 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की। हालांकि टीम को स्मृति मंधाना के बाद अब जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा। लेकिन शेफाली वर्मा का तूफान जारी रहा, जिन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर भारत को 7 विकेट से जीत दिला दी।
भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन (Kal Ka Match Kon Jeeta 23 Dec)
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत सधी हुई रही। स्मृति मंधाना (14 रन) के जल्दी आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स मैदान पर आईं। उन्होंने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के साथ मिलकर श्रीलंकाई आक्रमण पर धावा बोल दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए मात्र 31 गेंदों में 58 रनों की आक्रामक साझेदारी की। जेमिमा बेहद शानदार लय में दिख रही थीं। उन्होंने मात्र 15 गेंदों का सामना किया और 4 चौकों व 1 छक्के की मदद से 26 रन कूट डाले।

श्रीलंका ने बनाए 128 रन
हालांकि, काव्या काविंदी ने उन्हें आउट कर इस खतरनाक होती साझेदारी को तोड़ा। जेमिमा के आउट होने तक भारत का स्कोर 8वें ओवर में ही 80 रन के पार पहुँच चुका था, जिससे जीत की राह आसान हो गई है। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई। पूरी टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी।
पहले ही ओवर में क्रांति गौड़ ने विष्मी गुणारत्ने (1) को आउट कर श्रीलंका को झटका दिया। चामरी अट्टापट्टू ने 31 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन स्नेह राणा ने उन्हें ज्यादा आगे नहीं बढ़ने दिया। हर्षिता मदावी (33) और हसिनी परेरा (22) ने पारी को संभालने की कोशिश की और 44 रन जोड़े, लेकिन भारतीय स्पिनरों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।
श्रीलंका: विष्मी गुणारत्ने, चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, निलाक्षी डि सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथयांगाना (विकेटकीपर), माल्की मदारा, इनोका रानावीरा, काव्या काविंदी, शशिनी गिमहानी।












Click it and Unblock the Notifications