Kal Ka Match Kon Jeeta 16 February: कल का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका, टी20 विश्व कप 2026
Kal Ka Match Kon Jeeta 16 February: मेजबान श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप चरण के एक अहम मुकाबले में पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट के 'सुपर-8' चरण की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत रही थी जबरदस्त (Kal Ka Match Kon Jeeta 16 February)
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक रही। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारियां खेलीं। हालांकि, एक समय बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही ऑस्ट्रेलिया की पारी मध्यक्रम के लड़खड़ाने के कारण पटरी से उतर गई। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को 20 ओवरों में 181 रनों पर समेट दिया।

पथुम निसांका ने खेली यादगार पारी
182 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने अविस्मरणीय पारी खेली। निसांका ने शुरू से ही ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण पर दबाव बनाए रखा और इस विश्व कप का पहला शतक जड़ा। निसांका को दूसरे छोर से कुसल मेंडिस का भरपूर साथ मिला। दोनों के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया की वापसी की सभी उम्मीदें खत्म कर दीं।
ऑस्ट्रेलिया पर मंडराया बाहर होने का खतरा
निसांका की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका ने मात्र 18 ओवरों में 2 विकेट खोकर 184 रन बना लिए और 12 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए टूर्नामेंट के अगले दौर की राह मुश्किल हो गई है। अब उन्हें अपने आगामी मैचों में न केवल जीत हासिल करनी होगी, बल्कि अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा। दूसरी ओर, घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए श्रीलंका ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अनुशासन दिखाया।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा।












Click it and Unblock the Notifications