Kal Ka Match Kon Jeeta 15 June: कल का मैच कौन जीता- भारत vs कनाडा

Kal Ka Match Kon Jeeta 15 June: 15 जून यानी शनिवार को भारत और कनाडा के बीच ग्रुप ए का मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। मैदान गिला होने की वजह से इस मुकाबले का टॉस भी नहीं किया जा सका। हालांकि मैच शुरू होने के लिए कुछ समय तक दोनों ही टीमों के खिलाड़ी और अंपायर ने इंतजार किया। लेकिन आखिर में मैदान की स्थिति को देखते हुए मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया गया।

बारिश के कारण नहीं हुआ मैच

बारिश के कारण इससे पहले फ्लोरिडा के मैदान पर यूएसए और आयरलैंड का मुकाबला भी रद्द कर दिया गया था। 14 जून को यूएसए के खिलाफ आयरलैंड की टीम मैच नहीं खेल सकी थी। यूएसए और आयरलैंड के मुकाबले के दौरान भी टॉस नहीं किया जा सका था। भारत को अब अपना अगला मुकाबला सुपर 8 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है।

T20 World Cup 1

भारत को नहीं हुआ नुकसान

हालांकि, भारतीय टीम को बारिश के कारण ज्यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ा। भारतीय टीम ग्रुप ए से पहले ही सुपर 8 में एंट्री कर चुकी थी। इस मैच के रद्द होने से टीम पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। कनाडा के खिलाफ भारतीय टीम के पास सुपर 8 से पहले अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका था। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा बारिश के कारण ऐसा करने से चूक गए।

भारतीय टीम ने इससे पहले अपने तीनों ही मुकाबले न्यूयॉर्क की ड्रॉप इन पिजों पर खेला था। जहां विकेट तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो रही थी। लेकिन फ्लोरिडा का मैदान बल्लेबाजों के लिए भी अच्छा माना जाता है। ऐसे में भारतीय टीम के बल्लेबाज खास तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा यहां अपना फार्म हासिल कर सकते थेय़। लेकिन बारिश के कारण मुकाबला नहीं हो सका और भारतीय टीम को सुपर 8 से पहले खिलाड़ियों को परखने का मौका नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+