Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kal Ka Match Kon Jeeta 10 Sep: कल का मैच कौन जीता - भारत vs यूएई

Kal Ka Match Kon Jeeta 10 Sep: भारत ने एशिया कप 2025 के अपने पहले मुकाबले में यूएई को 9 विकेट से हराकर जोरदार आगाज किया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएई को मात्र 57 रन पर ऑलआउट कर दिया। कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि शिवम दुबे ने 3 विकेट अपने नाम किए।

यूएई की खराब शुरुआत (Kal Ka Match Kon Jeeta 10 Sep)

यूएई के बल्लेबाज शुरुआत से ही दबाव में दिखे और कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। पूरी टीम 13.1 ओवर में पवेलियन लौट गई। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 4.3 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ 30 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल 20 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत ने साफ कर दिया कि भारत टूर्नामेंट में पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ उतरा है।

Kal Ka Match 1

यूएई के बल्लेबाजों ने किया निराश

यूएई की पारी की शुरुआत कप्तान मोहम्मद वसीम और अलीशान शराफू ने की। दोनों ने संभलकर रन बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जल्द ही दबाव बना दिया। 26 रन के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने अलीशान शराफू (22 रन) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके तुरंत बाद मोहम्मद जोहेब (2 रन) भी वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए। शुरुआती झटकों के बाद यूएई की टीम बैकफुट पर चली गई।

कुलदीप यादव का कमाल

नौवें ओवर में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने गेंदबाजी का जादू दिखाया। उन्होंने एक ही ओवर में तीन विकेट चटकाकर मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया। इस ओवर में राहुल चोपड़ा (3), कप्तान मोहम्मद वसीम (19) और हर्षित कौशिक (2) पवेलियन लौट गए। कुलदीप की धारदार गेंदबाजी के आगे यूएई की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और 50 रन तक पहुंचते-पहुंचते ही उनके पांच विकेट गिर गए।

शिवम दुबे की घातक गेंदबाजी

इसके बाद गेंदबाजी का मोर्चा संभाला ऑलराउंडर शिवम दुबे ने। उन्होंने पहले आसिफ खान (2) को आउट किया और फिर लगातार विकेट झटकते हुए सिमरनजीत सिंह (1), ध्रुव पराशर (1) और जुनैद सिद्दीकी (2) को पवेलियन भेज दिया। दुबे की गेंदबाजी ने यूएई की आखिरी उम्मीदों को भी खत्म कर दिया।

सस्ते में सिमट गई पूरी टीम

अंत में कुलदीप यादव ने हैदर अली (1) का विकेट लेकर यूएई की पारी का अंत कर दिया। पूरी टीम महज 57 रन पर ढेर हो गई। हैरानी की बात यह रही कि यूएई के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार विकेट, शिवम दुबे ने तीन विकेट और जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल तथा वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट हासिल किया।

भारत का दबदबा बरकरार

यह मैच पूरी तरह भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा। शुरू से अंत तक भारतीय गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया और पारी सिर्फ 13 ओवर में खत्म कर दी। इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप में अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वह खिताब जीतने का प्रबल दावेदार है।

भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

संयुक्त अरब अमीरात: मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मोहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मोहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+