Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटंस
IPL 2023 Kal Ka Match Kaun Jita: डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का 16वां सीजन अपने नाम किया।

IPL 2023 Kal Ka Match Kaun Jita: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया। चेन्नई ने पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉपी अपने नाम की। गुजरात को पांच विकेट से हराकर धोनी की टीम ने मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। इससे पहले सिर्फ मुंबई की टीम पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही थी।
यहां जानें सभी अपडेट्स
31 मार्च - गुजरात टाइटंस ने चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को पहले आईपीएल मैच में हराया। गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ अजेय अभियान बरकरार रखा है।
1 अप्रैल- शनिवार का पहला मैच पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 रनों से जीता। ये मैच मोहाली के स्टेडियम में खेला गया।
-दिल्ली कैपिटल्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से 50 रनों से हार मिली। आईपीएल का ये दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
2 अप्रैल- आज हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
2 अप्रैल- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने मुंबई को एकतरफा हरा दिया और 8 विकेट से पहला मैच जीत लिया।
3 अप्रैल- लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 रनों से जीत हासिल की।
Recommended Video
4 अप्रैल- गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके होमग्राउंड अरुम जेटली स्टेडियम में 6 विकेट से शिकस्त दे दी है।
5 अप्रैल- पंजाब किंग्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के मैदान बारसपारा स्टेडियम में 5 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की।
6 अप्रैल- आईपीएल 2023 के नौवें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 81 रन से हरा दिया।
7 अप्रैल- 122 रन के छोटे लक्ष्य को लखनऊ की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। लखनऊ की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है।
8 अप्रैल- डबल हेडर में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हराया। मुंबई इंडियंस को चेन्नई ने 7 विकेट से हराया।
9 अप्रैल- डबल हेडर में केकेआर ने गुजरात को तीन विकेट से हराया। वहीं दूसरे मैच में हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से मात दी।
10 अप्रैल- लखनऊ ने आरसीबी को एक विकेट से हराकर मैच जीत लिया है।
11 अप्रैल- लगातार दो हार के बाद मुंबई इंडियंस ने आखिरकार जीत के साथ अपना खाता खोलने में सफल रही है। मुंबई ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया।
13 अप्रैल- डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने पंजाब के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की।
14 अप्रैल- केकेआर को हराकर हैदराबाद ने इस सीजन आईपीएल में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है।
15 अप्रैल- पंजाब किंग्स ने हार के सिलसिले को खत्म करते हुए लखनऊ के खिलाफ दो विकेट से जीत हासिल की।
आरसीबी के खिलाफ दिल्ली एक बार फिर नाकाम रही और उसे इस सीजन पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।
16 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स ने शिमरोन हेटमायर और जोस बटलर के अर्धशतक के दम पर गुजरात को तीन विकेट से हरा दिया।
17 अप्रैल- चेन्नई ने बैंगलोर को उसके घर में आठ रनों से हराकर इस सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज की।
18 अप्रैल- मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को उनके घर में 14 रनों से पराजित कर दिया।
19 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स को उनके घर में जाकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 रनों से मुकाबला हरा दिया।
21 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को अपने घर पर 7 विकेट से हरा दिया है।
22 अप्रैल- लो स्कोरिंग मैच में गुजरात ने लखनऊ को 7 रन से हराया। दिन के दूसरे मुकाबले में पंजाब ने मुंबई के खिलाफ 13 रन से जीत हासिल की।
23 अप्रैल- आरसीबी ने राजस्थान के खिलाफ 7 रन से जीत हासिल की। वहीं दूसरे मैच में चेन्नई ने केकेआर को 49 रन से हराया।
24 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात रन से हराया।
25 अप्रैल- गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 55 रन से शानदार जीत हासिल की।
26 अप्रैल- केकेआर ने आरसीबी को 21 रन से हराने का काम किया।
27 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रन से हराया।
28 अप्रैल- लखनऊ ने पंजाब के खिलाफ 56 रन से जीत हासिल की।
29 अप्रैल- गुजरात ने केकेआर को सात विकेट से हराया। दूसरे मैच में हैदराबाद ने दिल्ली को 9 रन से हराया।
30 अप्रैल- पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हराया। दूसरे मैच में मुंबई ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया।
1 मई- आरसीबी ने लखनऊ की टीम को 18 रनों से मात दी।
2 मई- दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को पांच रन से हराया।
3 मई- लखनऊ चेन्नई का मैच बारिश के कारण टाई। दूसरे मैच में मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया।
4 मई- हैदराबाद के खिलाफ केकेआर की टीम ने 5 रन से रोमांचक जीत हासिल कर ली है।
5 मई- राजस्थान के खिलाफ गुजरात की टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। गुजरात ने 37 गेंद रहते 9 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
6 मई- दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को सात विकेट से हराकर सीजन में चौथी जीत हासिल की।
-दिन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर जगह बना ली।
7 मई- सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हरा दिया।
-गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर 56 रन से बड़ी जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।
8 मई- कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस में खुद को बरकरार रखा है।
9 मई- मुंबई ने 16.3 ओवर में ही 200 रन बनाकर आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज की।
10 मई- चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराने के साथ ही प्लेऑफ की दावेदारी और मजबूत कर ली है।
11 मई- केकेआर को राजस्थान रॉयल्स ने हरा दिया। यशस्वी जायसवाल की धाकड़ पारी की बदौलत रॉयल्स ने 1 विकेट पर 150 का लक्ष्य हासिल कर लिया।
12 मई- मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रनों के अंतर से हरा दिया। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने धाकड़ शतक जमाया।
13 मई- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में पंजाब को जीत मिली। दिल्ली को इस मैच में 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
14 मई- राजस्थान रॉयल्स को आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मैच में चेन्नई को केकेआर ने हराया।
15 मई-अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। गुजरात ने हैदराबाद को 34 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
16 मई- लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 रन से दमदार जीत हासिल कर ली है।
17 मई- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच हुआ, इसमें पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा।
18 मई- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर एक बार फिर टॉप फोर में अपनी जगह बना ली है।
19-मई- राजस्थान के खिलाफ चार विकेट से हार झेलने के साथ ही पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 189 रन बना लिए।
-20 मई- लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही लखनऊ सुपर जाएंट्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। दिन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रनों से मात दी।
21 मई- करो या मरो मुकाबले में आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 198 रन बनाने का काम किया। वहीं पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया।
23 मई- चेन्नई की टीम 10वीं बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 157 रन पर सिमट गई।
24 मई- मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हराकर दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह बना ली है। इस जीत के बाद शुक्रवार को मुंबई का सामना गुजरात से होगा।
25 मई- गुजरात ने मुंबई के खिलाफ 62 रनों से जीत हासिल की। गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171 रन पर सिमट गई।












Click it and Unblock the Notifications