Kal Ka Match Kaun Jita, कल का एशिया कप मैच कौन जीता - भारत vs पाकिस्तान
Kal Ka Match Kaun Jita: एशिया कप में कल का मुकाबला दो चिर प्रतिद्वन्द्वी टीमों के बीच हुआ। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट में काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के अलावा फैन्स में भी मैच को लेकर उत्साह रहता है।
श्रीलंका के कैंडी में पल्लेकेले स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का तीसरा मुकाबला खेला गया। बारिश के खलल के कारण मुकाबला पूरा नहीं हो पाया और इसे रद्द करना पड़ा। भारतीय टीम की पारी पूरी हुई लेकिन पाकिस्तानी टीम को खेलने का मौका नहीं मिला।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 266 रन बनाकर आउट हो गई। भारतीय टीम का टॉप क्रम फ्लॉप रहा। इसके बाद ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के बीच पांचवें विकेट के लिए एक बड़ी भागीदारी हुई। किशन ने 82 और पांड्या ने 87 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 4 और नसीम शाह ने 3 विकेट झटके। हारिस रऊफ के खाते में भी 3 विकेट आए।
टीम इंडिया की पारी समाप्त होने के बाद ही बारिश शुरू हो गई। यह लगातार जारी रही। कुछ देर बरसात रुकने पर निरीक्षण किया गया और ओवर कम करने का फैसला हुआ लेकिन फिर से बारिश आ गई। इसके बाद मुकाबला रद्द करने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं था। दोनों टीमों को 1-1 अंक प्रदान कर दिया गया। पाकिस्तानी टीम ने 3 अंकों के साथ सुपर 4 में जगह हासिल कर ली। भारत का मैच अभी नेपाल से होना बाकी है।
दोनों टीमों में ये खिलाड़ी खेले
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
पाकिस्तान: फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।












Click it and Unblock the Notifications