Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश
Kal Ka Match Kaun Jeeta: वनडे वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा है। बांग्लादेश को 149 रनों से हराकर साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जाने की अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 382 रन बनाए थे। जिसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 233 रनों पर ऑल आउट हो गई।
बांग्लादेश को महमूदुल्लाह ने संभाला: एक समय पर बांग्लादेश की टीम ने 58 के स्कोर पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन महमूदुल्लाह के शानदार शतकीय पारी की बदौलत बांग्लादेश की टीम 233 के स्कोर तक पहुंच पाई। महमूदुल्लाह ने टीम के लिए 111 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक ने 174 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके अलावा हेनरी क्लासेन ने एक बार फिर से बल्ले के साथ छाए गए। इस मुकाबले में उन्होंने 90 रनों का योगदान दिया। कप्तान एडेन मार्करम के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी निकली।

साउथ अफ्रीका का शानदार प्रदर्शन: साउथ अफ्रीका की टीम आने वाले मुकाबले में भी अपनी लय को जारी रखना चाहेगी। साउथ अफ्रीका को अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। बांग्लादेश से जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम बेहतर नेट रन रेट होने के कारण नंबर दो के स्थान पर आ गई है। न्यूजीलैंड की टीम नंबर तीन पर खिसक गई है। साउथ अफ्रीका अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान से जीतना चाहेगी।
गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद: पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को चेन्नई के मैदान पर होने वाले इस मैच में साउथ अफ्रीका की कोशिश जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। वहीं गेंदबाजों ने बांग्लादेश के खिलाफ अंत के ओवर में निराशाजनक प्रदर्शन किया। साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को आने वाले मुकाबले में टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लिजाड विलियम्स।












Click it and Unblock the Notifications