Kal ka Match Kaun jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- लखनऊ vs दिल्ली

LSG vs DC kal ka Match kaun Jeeta: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल इतिहास में अपनी पहली जीत हासिल की। इससे पहले खेले गए तीनों ही मुकाबलों में लखनऊ की टीम ने बाजी मारी थी। लेकिन आईपीएल 2024 में 12 अप्रैल यानी शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को हराने में कामयाबी हासिल की। 168 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली ने 6 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने जड़ा अर्धशतक

आईपीएल में अपना पहला मैच खेलने वाले जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने दिल्ली की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 35 गेंदों में 55 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और पांच छक्के लगाए।

Kal ka Match Kon Jeeta 1

कुलदीप खलील ने झटके विकेट

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कुलदीप यादव और खलील अहमद ने घातक गेंदबाजी की। इन दोनों ही गेंदबाजों ने लखनऊ सुपरजायंट्स के ताबड़तोड़ बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का काम किया। लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम 94 के स्कोर पर ही सात विकेट गंवा चुकी थी। ऐसा लग रहा था कि लखनऊ दिल्ली के खिलाफ इस मुकाबले में 120 या 130 रन ही बन सकेगी।

आयुष बडोनी ने जड़ा अर्धशतक

लखनऊ सुपरजायंट्स के युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया। आठवीं विकेट के लिए अरदश खान के साथ मिलकर उन्होंने 73 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। अरशद खान ने भी अच्छे शॉट लगाए। वहीं आयुष बडोनी ने अपने आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। आयुष बडोनी और अरशद खान के बीच आठवीं विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई।

लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, अर्शद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर।

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+