Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका
Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। श्रीलंका को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला लखनऊ में खेला गया था। बीच में बारिश का खलल भी देखने को मिला था।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनके ओपनर बल्लेबाज निसंका और परेरा ने धाकड़ बैटिंग की। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। निसंका ने 61 और कुसल परेरा ने 78 रनों की पारी खेली। दोनों के आउट होने पर मामला बिगड़ गया।

श्रीलंका का मध्य क्रम और पुछल्ला क्रम कुछ नहीं कर पाया और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। पूरी टीम 209 रनों के कुल स्कोर पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गई। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एडम जैम्पा ने बेहतरीन कार्य करते हुए कुल 4 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने वॉर्नर और स्मिथ के विकेट जल्दी गँवा दिए। हालांकि मिचेल मार्श ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए फिफ्टी जमा दी। वह 52 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा जोश इंग्लिस ने भी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया ने इस वर्ल्ड कप में अपने पिछले तीन मैचों में पहली जीत दर्ज की। दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम को लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस जीत के साथ तालिका में दो अंकों से अपना खाता खोल लिया है, इससे टीम के हौसले भी बुलंद होंगे।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications