WTC Final: कब और कहां होगा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल? ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका में टक्कर
WTC Final Date and Venue: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में इस बार भारतीय टीम नहीं है। दो सीजन टीम इंडिया ने फाइनल खेला था लेकिन ख़िताब हासिल करने का मौका नहीं मिला। इस बार ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला होगा।
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमें इस सीजन अंक तालिका में टॉप टीमें थीं, इस वजह से फाइनल खेलने का मौका भी इन दोनों को ही मिला है। ऑस्ट्रेलिया के पास दूसरी बार चैम्पियन बनने का पूरा मौका है। पिछली बार भी ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी, उस समय भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले में पराजित किया था।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल कब होगा
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला अब ज्यादा दूर नहीं है। इस मुकाबले के साथ ही इंग्लैंड में फिर से समर शुरू हो जाएगा और इंटरनेशनल क्रिकेट लौट आएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 11 जून से शुरू होगा और 15 जून तक चलेगा।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल कहां होगा
इस फाइनल मुकाबले का आयोजन एक आइकोनिक स्टेडियम में किया जाएगा। पिछले दो सीजन के फाइनल मैच इंग्लैंड में हुए थे। इस बार भी इंग्लैंड में ही मुकाबला होगा। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इस मैच का आयोजन होना है।
किसकी जीत के आसार
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही सॉलिड टीमे हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया पिछले सीजन की चैम्पियन है। ऑस्ट्रेलिया की टीम जानती है कि बड़े मैचों को कैसे जीता जाता है। ऐसे में पलड़ा भारी ऑस्ट्रेलिया का है लेकिन दक्षिण अफ्रीका चैम्पियन बन जाए, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह टीम भी तालिका में टॉप थी।
अब तक किन टीमों ने किया फाइनल तक का सफर
अब तक कुल चार टीमों ने फाइनल तक का सफर तय किया है। भारतीय टीम ने दो बार और ऑस्ट्रेलिया ने दो बार फाइनल में जगह बनाई है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को एक-एक बार फाइनल खेलने का मौका मिला है।












Click it and Unblock the Notifications