KKR के मुंह से जीत छीनने के बाद जॉस बटलर को आई धोनी-कोहली की याद, बताया विस्फोटक पारी का राज
केकेआर के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स को अकेले दम पर जीत दिलाने वाले जॉस बटलर ने मैच के बाद बड़ी बात कही है। जॉस बटलर ने कहा कि आपको हमेशा विश्वास रखना चाहिए, मेरे लिए आज के मैच में यही सबसे ज्यादा अहम बात थी। कुछ समय से मुझे लग रहा था कि मैं अपनी लय पाने में मुश्किल का सामना कर रहा हूं।
मैं गोल्फ देख रहा था, मैंने गोल्फ में एक खिलाड़ी को देखा जिसका नाम मैक्स होम्स था। ऐसे में जब भी मेरे भीतर नकारात्मक सोच आती है, मैं ठीक उसका उल्टा सोचता हूं और सपने देखने की हिम्मत करता हूं। यही विचार मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता है।

यही नहीं जॉश बटलर ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से वो खुद पर भरोसा करते हैं और मैदान में डटे रहते हैं, वैसे ही मैं भी कोशिश करता हूं कि मैदान में डटा रहूं,खुद पर भरोसा करूं। इसी सोच के साथ मैं मैदान में बेहतर करने की कोशिश करता हूं।
बटलर ने कहा कि ऐसा समय भी आता है जब आप हताश महसूस करते हैं और खुद पर सवाल खड़े करते हैं। पूरे आईपीएल में मैं खुद से यही कहने की कोशिश कर रहा था कि ठीक है, कोई बात नहीं। आगे बढ़ते रहो, जल्द ही तुम्हें अपनी लय हासिल होगी, जितना हो सके खुद को शांत रखने की कोशिश कर रहा था।
आईपीएल में आपने कई बार हैरतअंगेज होते हुए देखा है। धोनी, कोहली जैसे लोग जिस तरह से आखिर तक टिके रहते हैं और खुद पर भरोसा करते रहते हैं, आपने इसे आईपीएल में कई बार होते हुए देखा है, मैं भी यही करने की कोशिश कर रहा था।
कुमार संगकारा मुझे कई बार यह बताते रहते हैं, हर किसी के करियर में ऐसा समय आता है जब आप निराश महसूस करते हैं। लेकिन सबसे बुरा वो होता है जब आप यह महसूस नहीं कर रहे होते हैं कि आप लड़ नहीं सकते हैं, आप अपने आप पर यह हावी होने देते हैं और अपना विकेट गंवा देते हैं।
संगकारा मुझसे कहते हैं कि आप मैदान में डटे रहिए, मोमेंटम से चीजें बदलेंगी, आप अपनी लय हासिल कर लेंगे, आपको एक बेहतरीन शॉट मोमेंटम वापस दे देगा। पिछले कुछ वर्षों में मेरे खेल में यह काफी अहम चीज रही है। मैं चीजों को खुद पर हावी नहीं होने देता हूं। जिस तरह से इतने बड़े रन चेज को हमने हासिल किया, यह काफी संतोषजनक है।












Click it and Unblock the Notifications