जंग की आग में फंसे क्रिकेटर! इंग्लैंड टीम की बढ़ी मुश्किलें, दिग्गज खिलाड़ी ने मांगी मदद
England Cricket Team: ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध जैसे हालातों ने अब खेल जगत में भी हड़कंप मचा दिया है। इंग्लैंड की 'ए' टीम यानी इंग्लैंड लायंस और उनके साथ मौजूद दिग्गज बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंस गए हैं। तनाव इतना बढ़ गया है कि बेयरस्टो ने सोशल मीडिया के जरिए सुरक्षित वापसी के लिए गुहार लगाई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड लायंस की टीम ट्रेनिंग कैंप के लिए वहां गई थी। लेकिन मिडल ईस्ट में मिसाइल हमलों और बढ़ते सैन्य तनाव के कारण कई देशों ने अपना एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) बंद कर दिया है। इसके चलते दुबई और अबू धाबी से उड़ने वाली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं।

जॉनी बेयरस्टो ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने संकेत दिया कि टीम अनिश्चितता के माहौल में है और वे जल्द से जल्द सुरक्षित घर लौटना चाहते हैं। खिलाड़ियों के मन में सुरक्षा को लेकर काफी डर है, क्योंकि युद्ध की लपटें अब पूरे क्षेत्र को प्रभावित कर रही हैं।
ECB कर रहा है अपना प्रयास
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड लगातार खिलाड़ियों और यूएई के अधिकारियों के संपर्क में है। बोर्ड की प्राथमिकता अपने खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकालना है। यह घटना दर्शाती है कि कैसे वैश्विक संघर्ष अब खिलाड़ियों के जीवन और खेल आयोजनों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।
मुकाबला भी कर दिया रद्द
बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि पाकिस्तान शाहींस और इंग्लैंड लायंस के बीच रविवार, 1 मार्च को होने वाला दूसरा वनडे (50 ओवर) मैच अब नहीं खेला जाएगा। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते इस मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया गया है।
इससे पहले वॉर के चलते बांग्लादेश के खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम के फंसने की खबर भी सामने आई थी। वह उमराह करने के लिए साउदी अरब गए थे और जेद्दाह अवाई अड्डे पर फंस गए।












Click it and Unblock the Notifications