इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान की घोषणा, कौन बना बेन स्टोक्स की जगह लीडर, CSK का एक्स मेंबर बना हेड कोच
Joe Root: इंग्लैंड क्रिकेट टीम एक नए दौर में पहुंच गई है। हाल ही में इंग्लिश टीम के कप्तान और कोच दोनों ने जाने का फैसला लिया था।। इससे टेस्ट कप्तान और हेड कोच दोनों पद खाली हो गए थे। न्यूजीलैंड से घरेलू सीरीज हारने के बाद ऐसा हुआ था। इंग्लैंड ने नया टेस्ट कप्तान बना दिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बतौर कोच काम करके जाने वाले स्टीफन फ्लेमिंग को नई जिम्मेदारी देते हुए इंग्लैंड टीम का कोच बनाया गया है। वह बतौर हेड कोच टेस्ट टीम के साथ काम करेंगे। उधर जो रूट को टेस्ट टीम का स्थायी कप्तान बना दिया गया है।

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में पिछले कुछ सालों से ब्रेंडन मैकलम हेड कोच की भूमिका में थे। उनके कार्यकाल में टीम ने आक्रामक क्रिकेट खेलने की नई पहचान बनाई। बेजबॉल क्रिकेट का कॉन्सेप्ट ब्रेंडन मैकलम की कोचिंग में ही आया था। हालांकि अब टेस्ट टीम की कमान फ्लेमिंग को सौंप दी गई है। मैकलम इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम के साथ अपनी भूमिका में बने रहेंगे।
रूट पहले भी रह चुके कप्तान
नए टेस्ट कप्तान जो रूट पहले भी वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम का नेतृत्व कर चुके हैं और टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में उनकी गिनती होती है। रूट इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। बोर्ड को उम्मीद है कि उनका अनुभव टीम को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
18 साल CSK में रहे थे स्टीफन फ्लेमिंग
पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज के बाद फ्लेमिंग का कार्यकाल शुरू हो जाएगा। तब तक मार्कस ट्रेस्कोथिक हेड कोच की भूमिका निभाएंगे। फ्लेमिंग 18 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ थे। पहले वह बतौर खिलाड़ी टीम में जुड़े थे, बाद में टीम के हेड कोच का जिम्मा भी उनको मिल गया था।
क्यों लिया था बेन स्टोक्स ने रिटायरमेंट?
बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के कारण इंग्लैंड में नया टेस्ट कप्तान बनाया जाना था। नाइट क्लब कर्फ्यू का उल्लंघन करने के कारण बेन स्टोक्स के ऊपर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद उन्होंने अंतिम मैच में रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।


Click it and Unblock the Notifications
