साल 2025 में Joe Root की Net Worth कितनी? ECB की सैलरी से लेकर करोड़ों की डील्स तक, जानें सबकुछ
Joe Root Net Worth 2025: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन एक रन बनाते ही जो रूट ने अपना शतक पूरा कर लिया। पहले दिन के खेल खत्म होने तक जो रूट 99 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में दूसरे दिन आते ही उनके बल्ले से शतक निकला। उन्होंने पहले ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह को चौका लगाकर शतक पूरा किया। जो रूट सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी कमाई के लिए भी चर्चा में रहते हैं।
कितना कमाते हैं Joe Root?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 तक जो रूट की नेट वर्थ लगभग 3 मिलियन से 10 मिलियन डॉलर (यानी 25 से 80 करोड़ रुपये) के बीच मानी जा रही है। उनकी इस कमाई में सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि ब्रांड डील्स और लीग मैचों ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। जो रूट इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। उन्हें एक रेड-बॉल स्पेशलिस्ट के तौर पर सालाना लगभग £1.3 लाख से £1.8 लाख (करीब ₹1.5 करोड़) की सैलरी मिलती है।

आईपीएल और दूसरे लीग से भी होती है कमाई
इसके अलावा हर टेस्ट मैच के लिए उन्हें अलग से मैच फीस भी मिलती है, जो उनकी सालाना कमाई को और बढ़ा देती है। हालांकि, जो रूट आईपीएल में नियमित रूप से नहीं खेलते, लेकिन उन्होंने राजस्थान रॉयल्स से जुड़कर कुछ अच्छी कमाई जरूर की है। इसके अलावा इंग्लैंड की फ्रेंचाइज़ी लीग 'The Hundred' में हिस्सा लेने से उन्हें हर सीज़न हजारों पाउंड की आय होती है।
सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं रूट
जो रूट कई ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं, जिनमें New Balance, Vitality Health, Brut Perfume और Brewin Dolphin जैसे नाम शामिल हैं। उनकी सालाना एंडोर्समेंट कमाई लगभग $1 मिलियन से $2 मिलियन (8 से 16 करोड़ रुपये) के बीच मानी जाती है। जो रूट की लाइफस्टाइल बाकी क्रिकेटरों के मुकाबले काफी सादगी भरी है। उनके पास Range Rover जैसी लग्ज़री गाड़ी है, लेकिन वे अपने परिवार के साथ साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications