'वैभव सूर्यवंशी मेरी वाइफ से बातें करता है,' भारतीय खिलाड़ी ने दिया बयान, खुलकर बताई पूरी कहानी
Vaibhav Sooryavanshi: क्रिकेट की दुनिया में कभी-कभी शब्दों का गलत अर्थ निकाल लिया जाता है, और हाल ही में आरसीबी के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को अनप्रोफेशनल कहने पर सोशल मीडिया पर जो बहस छिड़ी थी, उस पर अब जितेश ने अपनी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है।
आरसीबी के हालिया पॉडकास्ट में बात करते हुए जितेश ने खुलासा किया कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य वैभव की आलोचना करना नहीं, बल्कि उनकी मासूमियत की रक्षा करना था। उनका कहना है कि वैभव मेरे छोटे भाई जैसा है। वह मेरे घर आता है, मेरी पत्नी से गप्पें मारता है और उसे आइसक्रीम बहुत पसंद है। अक्सर वह मेरे कमरे में आकर मजे से आइसक्रीम खाता है। वह अभी बच्चा है, और उसे उसी तरह जीने का पूरा हक है।

जितेश का मानना है कि 15 साल की उम्र में आईपीएल जैसे बड़े मंच पर खेलने का मतलब यह नहीं कि कोई अपनी बचपन की खुशियां छोड़ दे। उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा कि दुनिया भले ही उनसे अत्यधिक गंभीरता की उम्मीद करे, लेकिन मेरे साथ होने पर वैभव को किसी भी तरह के दिखावे की जरूरत नहीं है।
जितेश ने कहा कि मैं उससे हमेशा यही कहता हूं कि अभी तुम सिर्फ 15 साल के हो। जो मन करे वो खाओ, टीवी देखो और अपनी बल्लेबाजी का आनंद लो। मैं उसे जज नहीं करता, मैं चाहता हूं कि वह खुश रहे।
भले ही जितेश उन्हें बच्चा कह रहे हों, लेकिन मैदान पर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला किसी अनुभवी दिग्गज की तरह आग उगल रहा है। उनके आंकड़े इस सीजन की कहानी खुद बयां कर रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन एक शतकीय पारी खेली है। उनके रनों का आंकड़ा 400 पार कर गया है और वह ऑरेंज कैप हासिल करने की दौड़ में बने हुए हैं। सूर्यवंशी हर गेंदबाज को समानता से ट्रीट करते हैं। पहली गेंद पर छक्का जड़ने का मूड बनाकर वह मैदान पर उतरते हैं।












Click it and Unblock the Notifications