Bangladesh T20 वर्ल्ड कप मामले पर एक्शन मोड में जय शाह, तुरंत उठा लिया बड़ा कदम, क्या फैसला लिया?
Bangladesh T20 World Cup Controversy: अगले महीने से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खेल प्रेमियों के लिए यह खबर थोड़ी चौंकाने वाली हो सकती है क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने के ठीक पहले इसके शेड्यूल यानी मैचों के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी के नए अध्यक्ष जय शाह ने टूर्नामेंट के लिए एक नया 'ड्राफ्ट शेड्यूल' तैयार करना शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि मैचों की तारीखों और जगहों में फेरबदल हो सकता है।

इस पूरे हंगामे की वजह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का एक फैसला है। बांग्लादेश ने साफ कह दिया है कि वह अपने मैच भारत में नहीं खेलना चाहता। पूरा घटनाक्रम भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ता तनाव और मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने पर हुआ।
हाल ही में बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया गया था, जिससे बांग्लादेश की सरकार काफी नाराज है। वहां के सरकारी मंत्रियों का कहना है कि अगर उनके खिलाड़ियों का सम्मान नहीं होता, तो वे अपनी टीम को भारत नहीं भेजेंगे।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से गुहार लगाई है कि उनकी टीम के सभी मैच भारत के बजाय श्रीलंका में कराए जाएं। पहले के प्रोग्राम के हिसाब से बांग्लादेश को अपने मैच कोलकाता और मुंबई में खेलने थे। कोलकाता बांग्लादेश के बॉर्डर के पास है। सुरक्षा का हवाला देकर बीसीबी ने खेलने से मना कर दिया।
जय शाह और आईसीसी के लिए यह स्थिति किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। टूर्नामेंट शुरू होने में सिर्फ एक महीना बचा है और इतने कम समय में सब कुछ बदलना बहुत मुश्किल काम है। अगर मैच श्रीलंका शिफ्ट होते हैं, तो दूसरी टीमों के लिए भी होटल से लेकर फ्लाइट तक सब कुछ दोबारा बुक करना पड़ेगा। साथ ही जिन लोगों ने भारत में मैचों के टिकट खरीदे थे, उनके लिए भी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
फिलहाल आईसीसी इस संकट को सुलझाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। जय शाह की कोशिश है कि किसी तरह बीच का रास्ता निकाला जाए ताकि वर्ल्ड कप बिना किसी रुकावट के पूरा हो सके। आने वाले कुछ ही दिनों में आईसीसी शेड्यूल की घोषणा कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications