जसप्रीत बुमराह ने बोर्ड और NCA को दिया बैक सर्जरी का सुझाव, IPL और WTC फाइनल से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई और एनसीए को बैक सर्जरी का सुझाव दिया है। अगर बुमराह की सर्जरी होती है तो वो आईपीएल और WTC के फाइनल से भी बाहर हो सकते हैं।

Jasprit Bumrah

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी लगातार टल रही है। सितंबर 2022 से ही इंडियन क्रिकेट से बाहर चल रहे बुमराह अब IPL 2023 और उसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (अगर भारत क्वालीफाई करता है) से भी बाहर होते नजर आ रहे हैं, क्योंकि बुमराह ने बीसीसीआई को पीठ की सर्जरी कराने का विकल्प दिया है और अगर ऐसा होता है तो बुमराह और 4-5 महीने के लिए टीम से बाहर रह सकते हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की खबर के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह अभी तक पीठ की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और इसीलिए उन्होंने बीसीसीआई को सर्जरी कराने का सुझाव दिया है।

बुमराह के सुझाव पर जल्द फैसला करेगा BCCI और NCA

रिपोर्ट के मुताबिक, 29 साल के बुमराह ने बीसीसीआई और एनसीए को पीठ की सर्जरी कराने का सुझाव दिया है। आपको बता दें कि बीसीसीआई और एनसीए दोनों बुमराह के मामले को तत्काल आधार पर देख रहे हैं। बुमराह के सुझाव पर बीसीसीआई और एनसीए जल्द ही कोई फैसला लेंगे। बोर्ड और एनसीए बुमराह के केस को प्राथमिकता पर रख रहे हैं। संभव है कि अगले 1-2 दिन में बुमराह के सुझाव पर कोई फैसला लिया जाए, क्योंकि भारत यह सुनिश्चित करना चाहता है कि इस साल होने वाले विश्व कप से पहले बुमराह पूरी तरह फिट हो जाएं।

जून में बुमराह को हुई थी पीठ में समस्या

आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह पिछले साल जून में ही चोट की समस्या से जूझते हुए दिखे थे। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में बुमराह को पता चला था कि उन्हें पीठ में कुछ समस्या है। पीठ दर्द की वजह से ही उन्हें एशिया कप 2022 से बाहर बैठना पड़ा। बुमराह ने सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वापसी की और दो मैच खेले, लेकिन वो यहां भी परेशान नजर आए। इसके बाद वो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो सीरीज ही उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच था।

जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए भी भारत की एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वो सीरीज शुरू होने तक फिट नहीं हो पाए, जिस वजह से उन्हें फिर बाहर बिठाया गया। बाद में बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से भी बाहर हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+