Jasprit Bumrah ने रचा इतिहास, पाकिस्तानी खिलाड़ी का टूटा रिकॉर्ड! हुआ ये बड़ा कमाल
IND vs AUS, Jasprit Bumrah: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 में हराकर सीरीज में बढ़त बना ली है। सीरीज में शानदार वापसी करते हुए चौथा मैच भारत ने 48 रनों से जीत लिया। पहले मैच के धुल जाने और दूसरे में हार के बाद टीम इंडिया ने लगातार दो जीत दर्ज करके सीरीज में अहम बढ़त बना ली है। अब भारत की कोशिश अंतिम मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी।
भारत ने 48 रनों से जीता मैच (IND vs AUS, Jasprit Bumrah)
6 नवंबर को कैरारा ओवल में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 167 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को केवल 119 रनों पर ही सीमित कर दिया और मैच आसानी से जीत लिया। जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजों की तारीफ की। इस तरह भारत ने चौथे टी-20 मैच को 48 रनों से अपने नाम किया।

जीत के बाद क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव
जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि श्रेय पूरी तरह से सभी बल्लेबाजों को जाता है। जिस तरह से शुभमन और अभिषेक ने शुरुआत की, वे जानते थे कि यह 200-220 रन वाली पिच नहीं थी। उन्होंने बहुत समझदारी से बल्लेबाजी की। उन्होंने इस जीत को बल्लेबाजों का संपूर्ण टीम प्रयास बताया। भारतीय गेंदबाजों ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया।
बुमराह ने तोड़ा पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड
भारत की जीत में कई गेंदबाजों का योगदान रहा, लेकिन स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अपने चार ओवरों में 27 रन देकर एक विकेट लेने के साथ ही बुमराह टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल को पीछे छोड़ दिया है। अब बुमराह के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 पारियों में 20 टी-20 विकेट हो गए हैं, जबकि अजमल ने 11 पारियों में 19 विकेट लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications