जसप्रीत बुमराह को आया जोरदार गुस्सा, कोलकाता रेप काण्ड पर चुप्पी तोड़ पहली बार दिया रिएक्शन

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर काण्ड के बाद देश भर में गुस्सा है। बंगाल में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और प्रदर्शन हो रहे हैं। अलग-अलग जगह कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं। डॉक्टर हड़ताल पर रहे हैं और स्थिति काफी खराब है।

सोशल मीडिया पर यह मुद्दा काफी छाया हुआ है। लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। सेलिब्रिटीज भी अब आगे आ रहे हैं।बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक के लोग इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए दिख रहे हैं। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी आवाज उठाई है।

बुमराह ने बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के एक पोस्ट को अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी बनाते हुए आवाज बुलंद की है। उन्होंने महिलाओं का सपोर्ट करते हुए स्टोरी लगाई है। हालांकि आलिया ने काफी लम्बा पोस्ट शेयर किया है और बुमराह ने उसका एक हिस्सा अपनी स्टोरी में डाला।

jasprit bumrah

बुमराह की स्टोरी में लिखा था कि महिला का रास्ता और क्षेत्र मत बदलो। हर महिला अपने साथ अच्छा होने की हकदार है। इसी पोस्ट में आलिया भट्ट ने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए लिखा कि हमें इससे एक और निर्भय काण्ड की याद दिलाता है, उस घटना के एक दशक बाद भी कुछ बदला नहीं है।

गौरतलब है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर का रेप करने के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हाई कोर्ट ने जांच के लिए मामला सीबीआई को सौंप दिया। सीबीआई के हाथ में केस आने से पहले ही 14 अगस्त की रात को उपद्रवियों ने कॉलेज पर हमला कर सबूत मिटाने का प्रयास किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+