IND vs PAK: पल्लेकल में आखिरी बार रोहित-बुमराह ने दिलाई थी जीत, क्या पाकिस्तान के खिलाफ दोहराएंगे वो कारनामा
India last played an ODI at Pallekele Stadium: एशिया कप के तीसरे मुकाबले में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की टीम एक-दूसरे से भिड़ेगी। फैंस इश मुकाबले का इंतजार लंबे समय से बेसब्री के साथ कर रहे थे। अब से कुछ ही घंटों के बाद इस मुकाबले के लिए टॉस किया जाएगा। दोनों ही टीमों की कोशिश टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने की होगी।
कैसा है रिकॉर्ड: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मैच पल्लेकल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड ठीक ठाक रहा है। श्रीलंका के इस मैदान पर भारत ने कुल 64 मैच खेले हैं, जिसमें से भारत को 30 में जीते और 28 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने अधिकतर मुकाबलों में जीत हासिल की है। लिहाजा इस बार टीम इंडिया की कोशिश जीत दर्ज करने पर होगी।

आखिरी बार क्या हुआ था: भारत ने आखिरी बार इस मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबला खेला था। इस मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 217 के स्कोर पर ही रोक दिया था। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी थी। रनों का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने नाबाद 124 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी थी। रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले के हीरो रहे थे।
रोहित-बुमराह से होगी उम्मीदें: भारत को एक बार फिर जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा से एक धांसू प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ये दोनों ही खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मैच विनिंग परफॉर्मेंस दे सकते हैं। जसप्रीत बुमराह लंबे समय बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में उनकी गेंदबाजी पर सबकी नजरें रहेगी। दूसरी तरफ रोहित शर्मा एक बड़ी पारी खेलकर एशिया कप का आगाज करना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications