IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह हैं बेस्ट एसेट, ये 5 खिलाड़ी हैं टीम इंडिया के ऊपर बोझ

IND vs AUS: गाबा टेस्ट मैच में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया लेकिन अन्य गेंदबाज खास नहीं कर पाए। गेंदबाजों के अलावा बल्लेबाज भी फिसड्डी साबित हुए हैं। भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो खराब प्रदर्शन के कारण टीम पर बोझ बने हुए हैं।

टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन का मुख्य कारण बल्लेबाजी नजर आ रहा है। भारतीय बल्लेबाज पर्थ के बाद एडिलेड में फ्लॉप हुए और अब ब्रिस्बेन में भी फ्लॉप ही रहे हैं। ऐसे में उन प्लेयर्स के बारे में जानना जरूरी हो जाता है, जो टीम के कोई काम नहीं आ रहे हैं। बुमराह अब तक पिछली दस पारियों में 27 विकेट ले चुके हैं, बाकी खिलाड़ी पीछे रहे हैं और टीम इंडिया को खामियाजा भी भुगतना पड़ा है।

ind and aus

रोहित शर्मा: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का गेम दिनोंदिन खराब होता चला जा रहा है। टीम इंडिया के लिए पिछली दस पारियों में प्रदर्शन शर्मनाक रहा है। रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ खेलते हुए अपनी पिछली दस पारियों में महज एक फिफ्टी जड़ी है। 52 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है। उन्होंने कुल 118 रन बनाए हैं।

मोहम्मद सिराज: सिराज मैदान पर अग्रेशन दिखाने के अलावा अपना काम अच्छी तरह करने में नाकाम हो रहे हैं। वह बुमराह का साथ देने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। सिराज ने पिछली दस पारियों में महज 15 विकेट झटके हैं। टीम इंडिया के साथ इसे न्याय नहीं कह सकते।

विराट कोहली: कोहली ने पर्थ टेस्ट में शतक जमाया था लेकिन बाद में फ्लॉप हो गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी वह अपना बल्ला चला पाने में नाकाम रहे थे। पिछली दस पारियों में एक शतक के अलावा वह 70 रनों की पारी खेलने में सफल रहे हैं, यह न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में आई थी। अन्य सभी मौकों पर वह फ्लॉप रहे हैं।

शुभमन गिल: नम्बर तीन पर खेलने वाले शुभमन गिल ने पिछली दस पारियों में एक शतक जमाया है, यह बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में आया था। इसके अलावा एक बार 90 रनों की पारी भी आई है। अन्य मौकों पर वह भी फ्लॉप रहे हैं और टीम की जरूरत के समय काम नहीं आए।

रविन्द्र जडेजा: ऑल राउंडर के रूप में खेलने वाले जडेजा ने काफी समय से निराश किया है। वह बैटिंग में कमाल दिखाने में नाकाम रहे हैं। जडेजा ने पिछली दस पारियों में महज 2 बार फिफ्टी जमाई है। हालांकि वह विकेट लेते रहे हैं लेकिन बैटिंग में लचर प्रदर्शन का खामियाजा टीम ने भुगता है।

नोट: आंकड़े ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी तक के हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+