Jasprit Bumrah का धमाका! वसीम अकरम का रिकॉर्ड टूटा, ऐसा करने वाले बने पहले एशियाई गेंदबाज
Jasprit Bumrah Creates History: भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले, लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन बुमराह ने जबरदस्त गेंदबाज़ी करते हुए दो अहम विकेट चटकाए और इसी के साथ उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी के पहले ही ओवर में ज़ैक क्राउली को स्लिप में कैच करवाकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।
बुमराह ने तोड़ा अकरम का रिकॉर्ड (Jasprit Bumrah Creates History)
इसके बाद जब बेन डकेट और ओली पोप के बीच शतकीय साझेदारी हो गई थी तब बुमराह ने वापसी करते हुए डकेट को 62 रन पर आउट कर दिया। इसी विकेट के साथ बुमराह ने वसीम अकरम का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, बुमराह अब SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज़ बन गए हैं। उनके नाम अब इन देशों में कुल 147 विकेट हो गए हैं, जबकि वसीम अकरम के नाम 146 विकेट थे। इस सूची में अब बुमराह पहले स्थान पर हैं, इसके बाद अकरम (146), अनिल कुंबले (141) और इशांत शर्मा (130) हैं।

जसप्रीत बुमराह ने किया बड़ा कमाल
बुमराह की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने यह मुकाम बहुत कम मैचों में हासिल किया है। वह लगातार भारत के लिए मैच विनर साबित होते आए हैं। दूसरी ओर भारत के अन्य गेंदबाज जैसे मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और जडेजा प्रभाव नहीं छोड़ पाए, जिससे टीम पर दबाव बना। फैंस ने भी प्रसिद्ध कृष्णा के चयन पर सवाल उठाए और अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल न करने को लेकर नाराज़गी जताई। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर के टीम में होने पर भी सवाल उठे हैं।
बुमराह का SENA में रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया: 33 विकेट
इंग्लैंड: 64 विकेट
न्यूज़ीलैंड: 10 विकेट
दक्षिण अफ्रीका: 40 विकेट
कुल: 147 विकेट












Click it and Unblock the Notifications