Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले भारत को मिली बड़ी राहत, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह की वापसी तय

Asia Cup 2023, Jasprit Bumrah and KL Rahul: जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।

Asia Cup 2023, Jasprit Bumrah and KL Rahul: भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी चोटिल होने के कारण लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। इन खिलाड़ियों के टीम में नहीं होने से भारत को काफी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। खासतौर पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी बड़े मुकाबलों में साफतौर पर देखने को मिली है।

एशिया कप में वापसी: भारतीय टीम को सितंबर महीने में श्रीलंका जाकर एशिया कप खेलना है। एशिया कप के लिए भारतीय टीम में केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह की वापसी तय मानी जा रही है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस में तेजी से सुधार हुआ है और ये दोनों ही खिलाड़ी एशिया कप में वापसी कर सकते हैं।

Asia Cup 2023 1

भारतीय टीम होगी मजबूत: केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारतीय टीम और मजबूत हो जाएगी। ये दोनों ही खिलाड़ी टीम के लिए बेहद अहम है। केएल राहुल जहां टीम को बल्लेबाजी को बेहतर बनाते हैं तो वहीं जसप्रीत बुमराह अपनी गेंदबाजी से कमाल करते हैं। ये दोनों खिलाड़ी एशिया कप में भारत के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।

आयरलैंड सीरीज में नहीं होगी वापसी: जसप्रीत बुमराह को लेकर पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि बुमराह अगस्त में होने वाले आयरलैंड सीरीज में वापसी कर सकते हैं। लेकिन अब बीसीसीआई ने उन्हें एशिया कप के दौरान मैदान पर वापसी कराने का फैसला किया है। एशिया कप के बाद भारत को वर्ल्ड कप भी खेलना है, जिसके लिए बुमराह पर सबकी नजरें बनी होगी।

श्रेयस अय्यर पर अपडेट नहीं: केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह के अलावा श्रेयस अय्यर भी लंबे समय से टीम से बाहर हैं। लेकिन उनकी वापसी को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के लिए मिडल ऑर्डर बेहद अहम भूमिका अदा करते हैं। अय्यर चोटिल होने की वजह से इस सीजन आईपीएल भी नहीं खेल सके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+