'सबकुछ खत्म नहीं हुआ है, वेस्टइंडीज की किस्मत पलट सकती है', वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बोले होल्डर
Jason Holder On West Indies cricket team: जेसन होल्डर का बड़ा बयान आया सामने
Jason Holder On West Indies cricket team: इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम हिस्सा नहीं ले सकेगी। वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब वेस्टइंडीज के खिलाड़ी वर्ल्ड कप में नजर नहीं आएंगे। वर्ल्ड कप के शुरुआती दो साल 1975 और 1979 में वेस्टइंडीज ने खिताब अपने नाम किया था। जबकि 1983 में वह रनअरप रही थी।
निराशाजनक प्रदर्शन: कैरेबियाई टीम वर्ल्ड कप से क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो गई है। टीम के खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम को सबसे पहले जिम्बाब्वे ने हराया। इसके बाद नीदरलैंड और स्कॉटलैंड से मैच गंवाने के साथ ही वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हो गई। वेस्टइंडीज को लेकर लगातार दिग्गज अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जैसन होल्डर को उम्मीद: टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर ने अब इस हार पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि अभी सबकुछ खत्म नहीं हुआ है। टीम में कई सारे युवा खिलाड़ी हैं जो वेस्टइंडीज की वर्ल्ड क्रिकेट में वापसी करा सकते हैं। आने वाले दिनों में वेस्टइंडीज की टीम एक बार फिर पहले की तरह अपना दबदबा बनाने में कामयाब होगी।
वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूटा: साल 2023 में वेस्टइंडीज का वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया। वनडे इतिहास में पहली बार वेस्टइंडीज की टीम को स्कॉटलैंड से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेसन होल्डर ने कहा कि टीम में युवा खिलाड़ियों को लाने पर जोर देना होगा। खिलाड़ियों को सही मार्ग दर्शन की भी जरूरत है।
वेस्टइंडीज टीम की किस्मत पलटेगी: जेसन होल्डर ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में वेस्टइंडीज की टीम की किस्मत पलटेगी। होल्डर ने कहा कि हमारी टीम में युवा खिलाड़ी काफी ज्यादा हैं और हमें उन्हें लगातार सपोर्ट करना होगा। हमें नई प्लानिंग के तहत अब मैदान पर उतरना होगा। वेस्टइंडीज को अभी क्वालीफायर मुकाबलों में दो मैच और खेलने हैं।












Click it and Unblock the Notifications