इस दिग्गज ने तोड़ा टी-20 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे!

James Vince Break T20 Record: इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जेम्स विंस ने टी20 क्रिकेट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि द हंड्रेड टूर्नामेंट में साउदर्न ब्रेव और वेल्श फायर के बीच कार्डिफ में खेले गए मुकाबले में हासिल की। इस मुकाबले में जेम्स विंस ने बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल जरूर कर लिया।

जेम्स विंस ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड (James Vince Break T20 Record)

जेम्स विंस को इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए सिर्फ 1 रन की जरूरत थी। पिछले मैचों में लगातार छोटे स्कोर करने के बाद, उन्होंने आखिरकार यह मुकाम हासिल किया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में विंस ने 29 गेंदों पर 26 रन बनाए। हालांकि पिच बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं थी, फिर भी उन्होंने टीम के लिए उपयोगी पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक खास मुकाम भी हासिल कर लिया।

James Vince 1

कोहली-धोनी जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस के नाम था, जिन्होंने पिछले महीने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया था। अब विंस ने फाफ को भी पीछे छोड़ दिया है। जेम्स विंस के नाम अब कप्तान के तौर पर टी20 क्रिकेट में कुल 6,663 रन हैं, जो उन्होंने 206 पारियों में बनाए। फाफ डु प्लेसिस 6,634 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली 6,564 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद एमएस धोनी (6,283 रन) और रोहित शर्मा (6,064 रन) का नाम आता है।

इंग्लैंड के लिए नहीं मिले हैं ज्यादा मौके

ध्यान देने वाली बात यह है कि फाफ डु प्लेसिस फिलहाल 3-4 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे, ऐसे में विंस के पास इस रिकॉर्ड को और मजबूत करने का मौका है। खास बात यह भी है कि 2026 के SA20 सीजन में जेम्स विंस और फाफ डु प्लेसिस दोनों एक ही टीम जॉबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। हालांकि जेम्स विंस का अंतरराष्ट्रीय करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट और टी20 लीग्स में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इंग्लैंड की टीम के लिए तो कम मौके पाए, लेकिन PSL, ILT20 और इंग्लिश टी20 ब्लास्ट जैसे टूर्नामेंट्स में उनका बल्ला लगातार चला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+