ईशान किशन बनाम वेंकटेश अय्यर, 54 IPL मैचों के बाद किसका रिकॉर्ड बेहतर, कौन निकला आगे
Ishan Kishan vs Venkatesh Iyer: टीम इंडिया के वार्षिक अनुबंध में वापसी की कोशिश कर रहे ईशान किशन ने आईपीएल में अपने पहले ही मुकाबले में धमाल कर दिया था। ईशान किशन ने बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स को धो डाला था। रॉयल्स के गेंदबाज उनके सामने पानी भरते नज़र आए थे।
ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य बल्लेबाजों में से एक हैं। उनका बल्ला चलने पर टीम के बड़े स्कोर की गारंटी है। आज केकेआर के खिलाफ हैदराबाद का मुकाबला है। केकेआर के पास भी एक खब्बू बल्लेबाज है और उसका नाम वेंकटेश अय्यर है।

वेंकटेश अय्यर के पास भी धमाकेदार बल्लेबाजी करने की क्षमता है। उनका बल्ला चलने पर भी गेंदबाजों की बखिया उधड़ जाती है। वेंकटेश अय्यर और ईशान किशन के बीच 108 मैचों की तुलना करने का प्रयास कर देखा गया है कि कौन आंकड़ों के मामले में बेहतर रहा है। केकेआर और हैदराबाद के बीच गुरुवार के मैच से पहले के आंकड़े देखे गए हैं।
Venkatesh Iyer का प्रदर्शन
वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल में अब तक कुल 54 मुकाबले खेले हैं और इन मैचों में उनका बल्ला जमकर कला है। अय्यर ने 7 बार नाबाद रहते हुए कुल 1335 रन अपने नाम किये हैं। इस दौरान उनके बैट से 11 फिफ्टी और 1 शतक आया है। उनका औसत 30 से ज्यादा और स्ट्राइक रेट 135 से ज्यादा का रहा है।
Ishan Kishan के आंकड़े
दूसरी तरफ ईशान किशन के आईपीएल करियर के 54 मैचों को देखा जाए, तो उन्होंने 4 बार नाबाद रहते हुए कुल 1309 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 26 से थोड़ा ज्यादा का रहा है और स्ट्राइक रेट करीबन 130 का था। इसके अलावा उनके बल्ले से 7 अर्धशतक आये और कोई शतकीय पारी नहीं आई।
किशन और अय्यर में कौन बेहतर
इन आंकड़ों को देखा जाए, तो वेंकटेश अय्यर भारी पड़ते हैं और ईशान किशन पिछड़ जाते हैं। किशन ने शतक इस साल लगाया है, वेंकटेश अय्यर ने अपनी शतकीय पारी 50 मैचों से पहले ही खेल डाली थी। इसके अलावा अय्यर का स्ट्राइक रेट और फिफ्टी भी ईशान किशन से ज्यादा हैं। ऐसे में वेंकटेश अय्यर आंकड़ों के मामले में ईशान किशन से बेहतर हैं। हालांकि किशन कम कहीं से नहीं हैं। अब उनके खेल में और ज्यादा निखार आया है।












Click it and Unblock the Notifications