भारत-वेस्टइंडीज टी20 में बवाल, कैच के बाद भी ईशान किशन को दिया नॉट आउट, मेहमान टीम ने दिखाई नाराजगी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में ईशान किशन के कैच को लेकर ऐसा विवाद हुआ, जिसने कुछ देर के लिए पूरे मैच का रुख ही बदल दिया। वेस्टइंडीज को लगा कि ईशान का अहम विकेट हासिल कर लिया है लेकिन तीसरे अंपायर के फैसले ने कैरेबियाई टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

भारतीय पारी के 11वें ओवर में शमर स्प्रिंगर की गेंद पर ईशान किशन ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर डीप कवर की ओर गई। वहां मैथ्यू फोर्ड ने आगे की तरफ दौड़ लगाते हुए शानदार डाइव लगाई और गेंद को जमीन के बेहद करीब पकड़ लिया।

ishan kishan

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को पूरा भरोसा था कि कैच साफ है। मैदान पर मौजूद अंपायरों ने भी मामले को तीसरे अंपायर रोहन पंडित के पास भेज दिया। इसके बाद कई बार अलग-अलग एंगल से कैच की जांच की गई।

यही वह जगह थी जहां मामला पेचीदा हो गया। कुछ एंगल में फोर्ड की उंगलियां गेंद के नीचे दिखाई दे रही थीं और गेंद उनके हाथ में नजर आ रही थी। यह भी साफ नहीं था कि कैच लेते समय गेंद का कोई हिस्सा जमीन को छू रहा था या नहीं। कुछ दृश्यों में हाथ और जमीन के बीच हल्का सा अंतर दिखाई दे रहा था। कहीं ऐसा दिख रहा था कि गेंद का थोड़ा हिस्सा जमीन को टच कर रहा है।

अंत में तीसरे अंपायर ने फैसला दिया कि गेंद जमीन को छू चुकी थी। ऐसे में ईशान किशन को नॉट आउट करार दिया गया। फैसला आते ही वेस्टइंडीज के खिलाड़ी निराश नजर आए। मैथ्यू फोर्ड मैदान पर बैठकर सिर पकड़ते दिखे, जबकि कप्तान-कोच डैरेन सैमी भी फैसले से खुश नहीं थे। गेंदबाज जमीन पर कई देर बैठा रहा। विंडीज खिलाड़ियों को भरोसा नहीं हो रहा था कि बल्लेबाज नॉट आउट है।

ईशान को मिले इस जीवनदान का भारत ने पूरा फायदा उठाया। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। इसके बाद अय्यर ने तूफानी शतक जड़कर भारत को 172 रन का लक्ष्य महज 14.4 ओवर में हासिल करा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+