Ishan Kishan: आईपीएल के पहले मैच में इतिहास रचेंगे ईशान किशन, 2 रन बनाकर होंगे कोहली-रोहित के क्लब में शामिल
Ishan Kishan: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल के आगामी सीजन में एक बड़े कीर्तिमान के बेहद करीब खड़े हैं। आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर किशन अपने आईपीएल करियर के 3000 रन पूरे करने से महज 2 रन दूर हैं। जैसे ही वह अपने पहले मुकाबले में यह आंकड़ा पार करेंगे।
वह आईपीएल इतिहास में 3000 रन बनाने वाले 29वें खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले 28 प्लेयर्स यह कारनामा कर चुके हैं। लिस्ट में विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर दर्ज है, उन्होंने 8600 से ज्यादा रन आईपीएल में बनाए हैं। रोहित शर्मा ने भी 7000 से ज्यादा रन जड़े हैं।

ईशान किशन का IPL करियर (Ishan Kishan Stats)
अब तक के उनके आईपीएल करियर पर नजर डालें तो किशन ने 119 मैचों में 2998 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 29.11 और स्ट्राइक रेट 137.65 रहा है, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी शैली को दर्शाता है। उन्होंने 1 शतक और 17 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं, जबकि 288 चौके और 134 छक्के लगाकर गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया है।
3000 रन का आंकड़ा पार करना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, और किशन का इस लिस्ट में शामिल होना उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का प्रमाण होगा। खास बात यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि अपेक्षाकृत कम मैचों में हासिल की है, जो उनकी प्रतिभा और निरंतरता को दर्शाता है।
प्लेयर के साथ कप्तानी की जिम्मेदारी
एक और खास बात यह भी है कि ईशान किशन इस बार आईपीएल में दोहरी भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनको सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान भी बनाया है। वह शुरुआती चरण के दौरान टीम की कमान संभालने वाले हैं। इसके बाद पैट कमिंस वापस आ जाएंगे, तो उनके लिए राहत होगी।
शतक जमाए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए
टी20 विश्व कप में ईशान किशन का बल्ला जमकर बोला था, इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद उनसे एक बार फिर से की जा रही है। भारत की वर्ल्ड कप जीत में किशन का अहम योगदान रहा है। वह इस आईपीएल में शतक जमा दें, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications