IND vs SA: बारिश के कारण मैच रुका है ईशान किशन की मस्ती नहीं! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर

South Africa vs India, 1st T20I: भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच पहले टी-20I मैच के लिए टॉस होना अभी बाकी है, क्योंकि डरबन में बारिश है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही, बल्कि और तेज होती जा रही है। बारिश के कारण मैदान अभी भी कवर है, इसलिए यह घोषणा की गई है कि रात 8:10 बजे के बाद ओवरों में कटौती शुरू हो जाएगी। इस बारिश ने मैच जरूर रोक दिया है, लेकिन स्टार बल्लेबाज ईशान किशन की मौज-मस्ती में यहां भी कोई कमी नहीं है।

दरअसल, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच में जब खिलाड़ी बारिश के रुकने का इंतजार कर रहे थे, तभी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कैमरामैन के साथ मौज-मस्ती करते हुए देखा गया। बारिश के कारण टॉस में पहले ही देरी हो चुकी है और इस समय पिच पर कवर लगे हुए हैं।

ishan kishan spotted having fun

ईशान यहां भारत की T20I टीम का हिस्सा हैं, जिसका नेतृत्व सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में ईशान किशन को कैमरामैन के साथ मजाक करते हुए देखा गया, जिस पर अब यूजर्स अपने-अपने अंदाज में रिएक्शन दे रहे हैं।

डरबन के किंग्समीड में फिलहाल आशा करते हैं कि आसमान जल्द ही साफ हो जाएगा और बारिश थम जाएगी, क्योंकि ओवरों की कटौती चालू हो चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही लाइव एक्शन देखने को मिलेगा।

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत फुल स्क्वाड दक्षिण
अफ्रीका टीम: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, नंद्रे बर्गर, तबरेज़ शम्सी, ओटनील बार्टमैन, मार्को जानसन, डोनोवन फरेरा, लिजाद विलियम्स।

भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मुकेश कुमार, वाशिंगटन सुंदर , ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+