270 रनों की पारी के बाद ईशान किशन करेंगे टेस्ट टीम में वापसी? 3 खिलाड़ी बन रहे रास्ते में रोड़ा

Ishan Kishan: ईशान किशन के लिए दिलीप ट्रॉफी का फाइनल सिर्फ एक घरेलू मुकाबला नहीं था। यह उस बल्लेबाज के लिए खुद को फिर से साबित करने का मौका था, जो कुछ समय पहले भारतीय टीम से बाहर हो गया था। चेन्नई में दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए किशन ने 270 रन की ऐसी पारी खेली, जिसने एक बार फिर उन्हें टेस्ट क्रिकेट की चर्चा में ला दिया है।

किशन ने 334 गेंदों का सामना करते हुए 30 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी पारी डेढ़ दिन से भी ज्यादा चली। खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ तेजी से रन बनाने की कोशिश नहीं की, बल्कि जरूरत के मुताबिक गेंद को छोड़ा, डिफेंस किया और खराब गेंदों का इंतजार भी किया।

ishan kishan

घरेलू क्रिकेट ने बदल दिया किशन का नजरिया

भारतीय टीम से बाहर होकर घरेलू क्रिकेट में लौटना उनके करियर का अहम मोड़ रहा। झारखंड के लिए खेलते हुए उन्होंने खुद को दोबारा तैयार किया। 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 517 रन बनाए और टीम को खिताब तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उनकी भारतीय सफेद गेंद वाली टीम में वापसी हुई और बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट भी वापस मिला।

अगरकर की सलाह का दिया जवाब?

भारतीय चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम चुनने के दौरान किशन को ज्यादा घरेलू क्रिकेट खेलने और प्रदर्शन करने की जरूरत बताई थी। किशन ने इसका जवाब मैदान पर दिया है। दिलीप ट्रॉफी फाइनल में उनके सामने मुख्य चयनकर्ता अगरकर भी मौजूद थे। हालांकि एक पारी के आधार पर टेस्ट टीम में जगह पक्की नहीं हो सकती लेकिन 270 रन जैसी पारी को नजरअंदाज करना भी आसान नहीं होगा।

टेस्ट टीम में जगह के लिए आसान नहीं होगी लड़ाई

फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम में विकेटकीपर की जगह के लिए प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है। ऋषभ पंत फिट होने पर पहली पसंद बने हुए हैं, जबकि ध्रुव जुरेल भी चयनकर्ताओं की योजनाओं में हैं। इसके अलावा केएल राहुल विकेटकीपिंग का विकल्प उपलब्ध कराते हैं। इन तीनों के कारण ईशान किशन की राह आसान नहीं है।

इसलिए किशन के सामने सिर्फ रन बनाने की चुनौती नहीं है। उन्हें यह भी दिखाना होगा कि लाल गेंद के क्रिकेट में वह लगातार प्रदर्शन कर सकते हैं। दिलीप ट्रॉफी की यह पारी उनकी दावेदारी को पहले से काफी मजबूत जरूर करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+