Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ishan Kishan की धुरंधर स्टाइल में एंट्री! अक्षय खन्ना की तरह किया ये कमाल, वीडियो वायरल

Ishan Kishan, Dhurandhar Entry: भारतीय क्रिकेट से दूर चल रहे ईशान किशन (Ishan Kishan) की इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। ईशान किशन ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी के दम पर झारखंड क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा किया है। ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT 2025) का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।

ईशान ने अपनाया अक्षय खन्ना का अंदाज (Ishan Kishan, Dhurandhar Entry)

ईशान किशन ने इस धमाकेदार जीत के बाद 'फिल्मी' अंदाज में ट्रॉफी उठाया। जीत के बाद मैदान पर जश्न का माहौल था, लेकिन असली रोमांच ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के समय आया। झारखंड की टीम ने अपने कप्तान से फिल्म 'धुरंधर' के एक्टर अक्षय खन्ना के मशहूर एंट्री सीन को दोहराने की फरमाइश की। ईशान ने पहले अपनी टीम के साथ इसकी प्रैक्टिस की और फिर हाथ में ट्रॉफी लेकर अक्षय खन्ना के 'स्लो-मोशन वॉक' को बखूबी अंजाम दिया।

Ishan Kishan 1

ईशान किशन ने जड़ा शानदार शतक

फाइनल मुकाबले में झारखंड का सामना हरियाणा से था। कप्तान ईशान किशन ने मोर्चे से टीम का नेतृत्व किया और हरियाणा के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने मात्र 49 गेंदों में 101 रनों की धुआंधार शतकीय पारी खेली। ईशान की इस पारी की मदद से झारखंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 262/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे बड़े स्कोर में से एक था।

10 पारियों में जड़े 517 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा की टीम दबाव में बिखर गई और झारखंड ने 69 रनों से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। ईशान किशन के लिए यह पूरा टूर्नामेंट किसी सपने जैसा रहा। वे SMAT 2025 के सबसे सफल बल्लेबाज बनकर उभरे। उन्होंने 10 पारियों में 57.44 की शानदार औसत से कुल 517 रन बनाए। उनकी इस निरंतरता ने चयनकर्ताओं को भी एक मजबूत संदेश दिया है।

क्या बदलेगी किशन कि किस्मत

यह पहला मौका है जब झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है। ईशान किशन राज्य के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने टीम को यह गौरव दिलाया है। यह जीत ईशान किशन के करियर के लिए भी एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। खासकर जब टीम इंडिया के चयनकर्ता टी20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों पर नजर रख रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+