ईशान किशन ने जॉइन कर ली नौकरी, श्रीलंका दौरे से बाहर होने के बाद कर रहे जॉब, कितनी मिलती है सैलरी?
Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन इन दिनों क्रिकेट से ज्यादा अपनी वायरल तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही तस्वीरों में ईशान किशन पटना स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कार्यालय में फॉर्मल ड्रेस में नजर आ रहे हैं।
उनके गले में RBI का आईडी कार्ड भी दिखाई दे रहा है। तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि वह RBI में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी कर रहे हैं। ऑफिस के साथियों के ग्रुप फोटो भी सामने आए हैं।

क्या सच में RBI में नौकरी करते हैं ईशान किशन?
ईशान किशन का RBI से जुड़ाव कोई नई बात नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने आधिकारिक निवेश जागरूकता अभियान में उन्हें क्रिकेटर और एम्प्लोयी के रूप में शामिल किया था। इससे यह साफ होता है कि ईशान किशन RBI से जुड़े कर्मचारी हैं और उनका बैंक से आधिकारिक संबंध है।
असिस्टेंट मैनेजर होने का दावा कितना सही?
पटना कार्यालय से तस्वीरें सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि ईशान किशन RBI में असिस्टेंट मैनेजर हैं। हालांकि इस पद को लेकर RBI या खुद ईशान किशन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए फिलहाल उन्हें असिस्टेंट मैनेजर बताने वाले दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है। इतना कहा जा सकता है कि वह RBI के कर्मचारी तो हैं, इसमें कोई शक नहीं है। खेल कोटा के तहत उनको नौकरी मिली हुई है।
क्रिकेट से ब्रेक के दौरान पहुंचे पटना ऑफिस
माना जा रहा है कि क्रिकेट से मिले ब्रेक के दौरान ईशान किशन RBI कार्यालय पहुंचे हैं। भारत में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और सरकारी संस्थानों में स्पोर्ट्स कोटा के तहत नियुक्ति मिलती है। ऐसे खिलाड़ी खेल के कार्यक्रमों के बीच अपनी संस्था से जुड़ी औपचारिक जिम्मेदारियां निभाते हैं और टूर्नामेंट या राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारी आने पर फिर मैदान पर लौट जाते हैं।
कितनी हो सकती है टोटल सैलरी
अगर सच में ईशान किशन असिस्टेंट मैनेजर हैं, तो सैलरी भी अच्छी है। असिस्टेंट मैनेजर की शुरुआती बेसिक सैलरी 62,500 रुपये प्रति माह होती है। महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), लोकल कंपेंसटरी अलाउंस और अन्य भत्तों को जोड़ने पर शुरुआती ग्रॉस सैलरी करीब 1.26 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच सकती है। अगर बैंक की ओर से आवास उपलब्ध नहीं कराया जाता, तो HRA अलग से मिलता है, जिससे कुल वेतन और बढ़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
