Ishan Kishan और अदिति हुंडिया की उम्र में है कितना फासला? जल्द बज सकती है शहनाई, मिली बड़ी जानकारी
Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नजारा सालों तक फैंस के जहन में ताजा रहेगी। जहां एक तरफ खिलाड़ी तिरंगा लहरा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ स्टैंड्स में मौजूद उनके परिवारों की खुशी का ठिकाना नहीं था। इस बीच भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
दोनों की उम्र में है कितना फर्क (Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia)
वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ इस जोड़े की तस्वीरों ने उनके सालों पुराने रिश्ते पर अब आधिकारिक मुहर लगा दी है। अहमदाबाद में जीत के जश्न के बीच फैंस के बीच इस बात की काफी चर्चा रही कि ईशान किशन अपनी पार्टनर अदिति हुंडिया से उम्र में छोटे हैं। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज का जन्म 18 जुलाई 1998 को पटना में हुआ था।
जयपुर की रहने वाली मॉडल और उद्यमी अदिति का जन्म 15 जनवरी 1997 को हुआ था।

ईशान से 1 साल 6 महीने बड़ी हैं अदिति
अदिति हुंडिया, ईशान किशन से लगभग 1 साल और 6 महीने बड़ी हैं। क्रिकेट जगत में यह कोई नई बात नहीं है। सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक कई दिग्गज खिलाड़ियों की पत्नियां या पार्टनर उनसे उम्र में बड़ी रही हैं, जो उनके करियर में एक स्थिर सपोर्ट सिस्टम की भूमिका निभाती हैं। अदिति हुंडिया केवल एक क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान के लिए जानी जाती हैं।
जयपुर में जन्मी और सेंट जेवियर्स कॉलेज से शिक्षित अदिति ने 2017 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट बनकर सुर्खियां बटोरी थीं। साल 2018 में उन्होंने 'मिस दिवा सुप्रानेशनल' का खिताब जीता और 2019 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। मॉडलिंग के साथ-साथ अदिति एक सफल फैशन ब्रांड 'लेबल अदिति हुंडिया' भी चलाती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही ईशान और अदिति शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
हाल ही में ईशान ने जिस तरह पारिवारिक त्रासदी (बहन की मौत) के बावजूद मैदान पर संयम दिखाया, उसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। फाइनल जैसे बड़े मौके पर ईशान ने टीम के लिए अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications