IND vs BAN: ईशान किशन के पिता और कोच का छलका दर्द, कहा- 2023 वर्ल्ड कप में भी वह...
India vs Bangladesh 3rd ODI, Ishan Kishan father: ईशान किशन के दोहरे शतक पर पूरे भारत में क्रिकेट फैंस के बीच जश्न का माहौल है। वहीं ईशान किशन के पिता ने भी अपने बेटे को लेकर दिल खोलकर बातें की हैं।

India vs Bangladesh 3rd ODI, Ishan Kishan father: भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन सुर्खियों में बने हुए हैं। शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने के बाद ही सोशल मीडिया पर किशन टॉप ट्रेंड कर रहे हैं। पिछले दो मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाज बांग्लादेशी गेंदबाजों को खेलते समय परेशानी में दिखे थे। लेकिन किशन ने एक मैच में ही आकर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सारी कसर दूर कर दी।

किशन के परिवार में जश्न का माहौल
ईशान किशन के परिवार और करीबी लोग उनकी इस पारी से बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। ईशान किशन के पिता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया। ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडे ने अपने बेटे के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उसने आज बेहतरीन प्रदर्शन किया, मुझे उम्मीद है कि वह लगातार अच्छा खेलता रहेगा और भारत को जीत दिलाएगा।

कोच ने किशन की बल्लेबाजी पर कही यह बात
ईशान किशन के कोच उत्तम मजूमदार ने कहा कि ईशान वास्तव में अच्छा खेले और उनके प्रदर्शन ने साल 2023 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाया है। किशन के पिता और कोच के मुताबिक ईशान किशन की यह पारी उनके मेहनत का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि किशन आने वाले समय में भारत के लिए कई और बड़े रिकॉर्ड बनाने का काम करेंगे।

दादी की किशन को लेकर है यह ख्वाहिश
ईशान किशन की दादी डॉक्टर सावित्री शर्मा अपने पोते का मैच स्टेडियम में बैठकर देखना चाहती हैं। ईशान किशन की इस धमाकेदार पारी के बाद उन्होंने अपने क्लीनिक में आए लोगों को मिठाईयां दी। ईशान किशन की पारी ने भारतीय़ चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कई दिग्गजों का मानना है कि अब समय आ गया है कि भारत ईशान किशन, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों को अधिक मौके देने का काम करें।












Click it and Unblock the Notifications